नीतीश कैबिनेट की बैठक में 34 एजेंडों पर मुहर, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लिया गया अहम फैसला
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजीत बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म। कैबिनेट की बैठक में 34 एजेंडों पर मुहर लगी है।आज के बैठक में शिक्षक नियुक्ति, खेलो इंडिया यूथ 2025 के लिए खर्च राशि आदि की स्वीकृति मिली है। कैबिनेट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन पर होने वाले खर्च के लिए 119 करोड़ 4 लाख 79 129 रुपए दिए जाएंगे। सीतामढ़ी...

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजीत बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म। कैबिनेट की बैठक में 34 एजेंडों पर मुहर लगी है।आज के बैठक में शिक्षक नियुक्ति, खेलो इंडिया यूथ 2025 के लिए खर्च राशि आदि की स्वीकृति मिली है। कैबिनेट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन पर होने वाले खर्च के लिए 119 करोड़ 4 लाख 79 129 रुपए दिए जाएंगे। सीतामढ़ी जिले में मां सीता की जन्मस्थली मुनौरा धाम में मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए डिजाइन कंसल्टेंट के रूप में रिसर्च डिजाइन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड नोएडा का चयन किया गया है।
महाविद्यालय के लिए 422 शिक्षकों की नियुक्ति
साथ ही बिहार पर्यटन बॉन्डिंग एवं मार्केटिंग संशोधन नीति 2025 की स्वीकृति, इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान चिकित्सा सेवा नियमावली 2023 में संशोधन करने की स्वीकृति मिली है। पश्चिम चंपारण जिले के मधुबनी, वैशाली के गरौल, बेगूसराय के शामहो, गया के इमामगंज, कैमूर के अधौरा, बांका के कटोरिया और मुंगेर के असरगंज तथा जमुई के चकाई में प्रस्तावित डिग्री महाविद्यालय के लिए 422 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके साथ 104 शिक्षकेतर कर्मचारी, कुल 526 पदों का सृजन किया जाएगा