एमएलसी चुनाव : जेडीयू दफ्तर की बैठक बेअसर; अनंत सिंह के बागी तेवर बरकरार, अनुज सिंह बोले-हर हाल में लड़ेंगे चुनाव

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने चहेते प्रत्याशी अनुज सिंह को साथ लेकर बिहटा पहुंचे। बिहटा में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने पहुंचे दोनों नेताओं का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जेडीयू से निष्कासित छोटू सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। पटना जिले के बिहटा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह ने हुंकार भरी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मुझे दादा यानी अनंत सिंह का पूर्ण आशीर्वाद और समर्थन मिल चुका है। अब सिर्फ जनता जनार्दन के समर्थन की दरकार है। मैं हर हाल में यह चुनाव लडूंगा, पीछे हटने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। अनुज सिंह ने बताया कि वे बीते एक सप्ताह से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से सीधा संवाद कायम कर रहे हैं।

एमएलसी चुनाव : जेडीयू दफ्तर की बैठक बेअसर; अनंत सिंह के बागी तेवर बरकरार, अनुज सिंह बोले-हर हाल में लड़ेंगे चुनाव

DESWA DESK : पटना स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) सीट पर नवंबर में होने वाले चुनाव को लेकर जेडीयू के भीतर मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में सात सितंबर को हुई आला नेताओं की बैठक के बावजूद मोकामा विधायक अनंत सिंह के बागी तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा एकजुटता कायम करने की तमाम कोशिशों को बड़ा झटका देते हुए अनंत सिंह अपने समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ चुनावी समर में ताल ठोक चुके हैं।

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने चहेते प्रत्याशी अनुज सिंह को साथ लेकर बिहटा पहुंचे। बिहटा में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने पहुंचे दोनों नेताओं का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जेडीयू से निष्कासित छोटू सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। पटना जिले के बिहटा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह ने हुंकार भरी।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मुझे दादा यानी अनंत सिंह का पूर्ण आशीर्वाद और समर्थन मिल चुका है। अब सिर्फ जनता जनार्दन के समर्थन की दरकार है। मैं हर हाल में यह चुनाव लडूंगा, पीछे हटने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। अनुज सिंह ने बताया कि वे बीते एक सप्ताह से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं से सीधा संवाद कायम कर रहे हैं।

सियासी जानकारों का मानना है कि जेडीयू नेतृत्व के निर्देशों को दरकिनार कर अनंत सिंह का इस तरह अनुज सिंह के पक्ष में खुलकर सामने आना और क्षेत्र में साथ घूमना, पटना स्नातक सीट के समीकरणों को पूरी तरह उलट-पुलट सकता है। अनंत सिंह की राजनीतिक पकड़ और प्रभाव को देखते हुए उनके बागी रुख ने सत्ताधारी खेमे की धड़कनें तेज कर दी हैं। ऐसा लगता है कि प्रदेश कार्यालय की समन्वय बैठक के बावजूद अनंत सिंह अपने फैसले पर कायम हैं, और निष्कासित जेडीयू नेता छोटू सिंह की मौजूदगी से नई गुटबाजी के संकेत मिल रहे हैं।