बिहार में पूर्ण शराबबंदी महज छलावा; तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, कहा-हर ब्रांड की हो रही होम डिलीवरी..19 को लोकभवन मार्च 

दिल्ली से पटना लौटते ही बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और दस साल से लागू पूर्ण शराबबंदी पर जोरदार हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने शराबबंदी को धरातल पर पूरी तरह से विफल और माफियाओं-अधिकारियों का बड़ा सिंडिकेट करार दिया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कहने को तो पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य में कौन से ब्रांड की शराब नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि हर नामी कंपनी की शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है और इसकी आड़ में सत्ता में बैठे लोगों का बहुत बड़ा रैकेट फलफूल रहा है।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी महज छलावा; तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, कहा-हर ब्रांड की हो रही होम डिलीवरी..19 को लोकभवन मार्च 

DESWA DESK : दिल्ली से पटना लौटते ही बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और दस साल से लागू पूर्ण शराबबंदी पर जोरदार हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने शराबबंदी को धरातल पर पूरी तरह से विफल और माफियाओं-अधिकारियों का बड़ा सिंडिकेट करार दिया।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कहने को तो पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य में कौन से ब्रांड की शराब नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि हर नामी कंपनी की शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है और इसकी आड़ में सत्ता में बैठे लोगों का बहुत बड़ा रैकेट फलफूल रहा है।

जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या शराबबंदी कानून की समीक्षा की जानी चाहिए, तो उन्होंने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि यह सवाल आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? यह सवाल जाकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछिए। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत को लेकर अब एनडीए के भीतर ही आपस में घमासान छिड़ा हुआ है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग सिर्फ बयानबाजी करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि बिहार में एक नया अवैध शराब का समानांतर बाजार खड़ा हो चुका है। दिल्ली से लौटने के बाद तेजस्वी के इस कड़े रुख से एक बार फिर बिहार में शराबबंदी की समीक्षा और इसकी विफलता को लेकर सियासी पारा गर्म हो गया है।

इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामले पर भी सरकार का घेरा और कहा कि ऐसी काई बहाली नहीं होती, जिसका पेपर लीक नहीं होता है। परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चयन की उम्मीद इस सरकार में करना बेमानी है। जब छात्र इस मामले को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो उनपर एके-47 से गोलियां चलाई जाती है। उन्होंने फिर सवाल उठाया कि आखिर सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग का आदेश किसने दिया। उन्होंने कहा कि हमने डीजीपी से भी मुलाकात की, लेकिन अबतक ना तो एसपी पर एक्शन हुआ है ओर ना ही कोई बड़ी कार्रवाई हुई है। 

तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों ने दिल्ली में यह फैसला ले लिया है कि 19 अगस्त को हमलोग इस मामले को लेकर लोकभवन मार्च करेंगे और राज्यपाल को सभी बातों से अवगत कराएंगे। वहीं, 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में नरेंद्र मोदी द्वारा अर्बन नक्सली शब्द कहे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि जब पंजाब-हरियाणा के किसान आंदोलन करते हैं तो वे खालिस्तानी हो जाते हैं और अब वे अर्बन नक्सली जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री जी को शोभा नहीं देता है।

 उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमलोगों ने कई प्रधानमंत्री देखे हैं, लेकिन किसी ने भी इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ऐसे शब्दों का प्रयोग करने से बचाना चाहिए और नीट पेपर लीक मामले में अबतक क्या कार्रवाई की गई है, यह लोगों को बताना चाहिए। साथ ही, कहा कि पीएम मोदी यह भी गारंटी देंगे क्या कि अगली नीट परीक्षा का पेपर लीक नहीं होगा?