बैटलग्राउंड 2 में छाई खेसारी-प्रियंका की शानदार केमिस्ट्री,घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों रियलिटी शो Battleground Season 2 में मेंटर की भूमिका निभाते हुए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खास बात यह है कि शो में उनकी....
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों रियलिटी शो Battleground Season 2 में मेंटर की भूमिका निभाते हुए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खास बात यह है कि शो में उनकी जोड़ी टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री और ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग शो की बड़ी हाइलाइट बन गई है।
प्रियंका को प्रपोज करते नजर आए
बता दें कि हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में खेसारी का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, जहां वह घुटनों पर बैठकर हाथ में गुलाब लिए प्रियंका को प्रपोज करते नजर आए। उनका डायलॉग—“मैं मोहब्बत की जंग में हारना नहीं चाहता”—फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बीच की हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग और मजेदार बातचीत शो में अलग ही रंग भर रही है।
नशा आपका है हुजूर, इसे दारू पीकर उतारना नहीं चाहता
वहीं एक अन्य प्रोमो में खेसारी शायरी करते हुए दिखाई देते हैं—“नशा आपका है हुजूर, इसे दारू पीकर उतारना नहीं चाहता।” इसी दौरान उनका लोकप्रिय भोजपुरी गाना लागेलू नागिन...बजता है, जिस पर खेसारी और प्रियंका साथ में डांस करते नजर आते हैं। कभी गुलाब के साथ रोमांटिक स्टेप तो कभी ‘नागिन’ के हुक स्टेप—दोनों की परफॉर्मेंस फैंस को खूब एंटरटेन कर रही है।
टी-शर्ट उतारकर बॉडी फ्लॉन्ट की
बता दें कि खेसारी-प्रियंका की यह जुगलबंदी सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। इससे पहले एक प्रोमो में खेसारी ने प्रियंका को इम्प्रेस करने के लिए अपनी टी-शर्ट उतारकर बॉडी फ्लॉन्ट की, जो काफी चर्चा में रहा। उनका नॉटी और फन-फिल्ड अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।वहीं, एक एपिसोड के दौरान जब प्रियंका ने ‘किल या हुक-अप’ राउंड की बात कही, तो खेसारी मजाकिया अंदाज में उनकी तरफ मुड़ गए और अपने अंदाज से सभी को हंसा दिया।
पहले भगवान मेरी सुन ले
दरअसल एक एपिसोड में जब प्रियंका ने कहा था, 'एक राउंड होगा, जहां कंटेस्टेंट्स को बताना होगा कि वो किसको-किसको किल या किसके साथ हुक-अप करना चाहेंगे।' तो खेसारी तुरंत प्रियंका की ओर मुंह करके बैठ गए।एक्ट्रेस ने कहा, 'अरे खेसारी जी, उधर है आपकी टीम। तो वो कहते हैं, 'पहले भगवान मेरी सुन ले। हम चाहते हैं पहले हम बिगड़ें, उसके बाद मेरे बच्चे बिगड़ें।'यह सुनकर प्रियंका भी खेसारी के आगे हाथ जोड़ लेती हैं। बता दें कि खेसारी की ये मौज-मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है।कुल मिलाकर, खेसारी लाल यादव और प्रियंका चाहर चौधरी की केमिस्ट्री इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना रही है, और यही वजह है कि हर नया प्रोमो वायरल हो रहा है।













