मोनालिसा ने खोला पवन-अक्षरा के अफेयर का राज, सेट पर झगड़ों का भी किया खुलासा,कहा-फिल्मों ...एक्टर मुझपर हावी हुए

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बात सामने आई है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के खुलासे की, जिन्होंने पवन-अक्षरा की पर्सनल लाइफ और उनके सेट पर होने वाले झगड़ों पर रोशनी डाली है।मोनालिसा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 'पवन राजा' और 'सरकार राज' जैसी फिल्मों में पवन और अक्षरा ...

मोनालिसा ने खोला पवन-अक्षरा के अफेयर का राज, सेट पर झगड़ों का भी किया खुलासा,कहा-फिल्मों ...एक्टर मुझपर हावी हुए

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बात सामने आई है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के खुलासे की, जिन्होंने पवन-अक्षरा की पर्सनल लाइफ और उनके सेट पर होने वाले झगड़ों पर रोशनी डाली है।मोनालिसा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 'पवन राजा' और 'सरकार राज' जैसी फिल्मों में पवन और अक्षरा के साथ काम किया है। जब उनसे पूछा गया कि पवन के अफेयर की चर्चा के दौरान अक्षरा को क्या फर्क पड़ता था, तो मोनालिसा ने कहा, "मुझे नहीं पता। अक्षरा ने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा। सेट पर वे लोग अपने में ही रहते थे। कई बार पवन और अक्षरा के बीच झगड़े भी होते थे, जिससे वहां का माहौल अच्छा नहीं रहता था। मैं इन चीजों में ज्यादा नहीं घुसी, लेकिन हां, पवन जब अक्षरा के साथ थे तब भी उनके कई अफेयर चल रहे थे।"

पवन सिंह के पेशेवर रवैये की तारीफ की
मोनालिसा ने पवन सिंह के पेशेवर रवैये की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोगों का पवन को घमंडी और बदतमीज बोलतो हैं, "लेकिन मेरे साथ उन्होंने कभी गलत व्यवहार नहीं किया।" उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया है, जहां कई इंटीमेट सीन में कुछ एक्टर उन पर हावी होने की कोशिश करते थे । मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की अफेयर की संस्कृति पर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ 5-6 फिल्में कर ली जाती हैं, तो लोग तुरंत अफेयर की बातें करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि पवन के साथ काम करने के दौरान उनके पहले से कई अफेयर चल रहे थे, और उस समय सेट पर झगड़े और तनाव भी आम बात थी।मोनालिसा के इस खुलासे ने भोजपुरी इंडस्ट्री की पर्सनल लाइफ और सेट पर होने वाले संघर्षों पर नया रोशनी डाली है, जो अब सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

एक्ट्रेस मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग 
गौरतलब हो कि भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और टीवी में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया है। एक्ट्रेस इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका इस शो से सफर खत्म हो गया है। बता दें कि मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड मूवीज से की थी  फिर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम करना शुरू किया। भोजपुरी में उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे कई सितारों के साथ काम किया लेकिन उनकी जोड़ी को पवन सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया । म्यूजिक वीडियो हो या फिल्म पवन सिंह और मोनालिसा जब भी साथ आते, धमाल मचा देते थे।