BPSC AEDO परीक्षा में बड़ा खुलासा,चप्पल में छुपा रखा था डिवाइस,फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
छपरा में आयोजित BPSC की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांचवें दिन एक फर्जी अभ्यर्थी को...
छपरा में आयोजित BPSC की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांचवें दिन एक फर्जी अभ्यर्थी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने छपरा पहुंचा था।
पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद एसआई उपेंद्र मांझी को रोहित की हरकतें संदिग्ध लगीं। गहन जांच के दौरान जो सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया।रोहित ने नकल के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। उसने अपनी चप्पल में हाईटेक डिवाइस छिपा रखा था और कान में ब्लूटूथ लगाया हुआ था। इस डिवाइस के जरिए वह बाहर बैठे व्यक्ति से सवालों के जवाब सुन रहा था।
अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था
जांच में यह भी पता चला कि यह एक वन-वे कम्युनिकेशन सिस्टम था—यानी उसे बाहर से जवाब मिल रहे थे, लेकिन वह खुद कुछ बोल नहीं सकता था। यह तरीका खास तौर पर पकड़े जाने से बचने के लिए अपनाया गया था।पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसने यह भी बताया कि नकल का यह उपकरण समस्तीपुर से मंगवाया गया था।नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही जिस अभ्यर्थी की जगह वह परीक्षा दे रहा था, उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जा
एगी।













