पेप्पल इन्फ्राकॉम ने लॉन्च किया नया प्रोजेक्ट; लोगों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, क्षेत्र का होगा विकास, रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे
भूमि पूजन के अवसर पेप्पल इन्फ्राकॉम के निदेशक पंकज कुमार, राजेश रंजन एवं शशांक शेखर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा रोजगार एवं विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।
DESWA DESK : पेप्पल इन्फ्राकॉम ने अपने नये प्रोजेक्ट 'पेप्पल ग्रीन एक्जोटिका' के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रेया लाइफ साइंस के सीएमडी सुजीत कुमार सिंह के अलावा कई गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के अवसर पेप्पल इन्फ्राकॉम के निदेशक पंकज कुमार, राजेश रंजन एवं शशांक शेखर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा रोजगार एवं विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।
निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा। साथ ही, रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि पटना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में इस प्रोजेक्ट का भी अहम योगदान होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने परियोजना की सफलता और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण की कामना की। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया एवं उन्हें सम्मानित भी किया गया।