मुख्यमंत्री ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के तारापुर स्थित बीएड कॉलेज (पार्वती नगर) पहुंचे और माताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपनी मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपनी मां को स्मरण करते हुए कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगा। पार्वती देवी जी का जीवन और उनके दिए संस्कार आनेवाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्य स्मृतियां सदैव परिवारजनों और शुभचिंतकों के हृदय में जीवंत रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर किया नमन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के तारापुर स्थित बीएड कॉलेज (पार्वती नगर) पहुंचे और माताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपनी मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपनी मां को स्मरण करते हुए कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगा। पार्वती देवी जी का जीवन और उनके दिए संस्कार आनेवाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्य स्मृतियां सदैव परिवारजनों और शुभचिंतकों के हृदय में जीवंत रहेंगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री शकुनी चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी पार्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।