नारायणी पथ को मिली बड़ी उड़ान, 2901 करोड़ रुपये की परियोजना को तकनीकी स्वीकृति
बिहार के दो प्रमुख जिले सारण और गोपालगंज की बहुप्रतीक्षित बाकरपुर-डुमरिया घाट फोरलेन सड़क परियोजना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने परियोजना के लिए तैयार 2901.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले प्राक्कलन को तकनीकी अनुमोदन प्रदान करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग को भेज दिया है।
DESWA DESK : बिहार के दो प्रमुख जिले सारण और गोपालगंज की बहुप्रतीक्षित बाकरपुर-डुमरिया घाट फोरलेन सड़क परियोजना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने परियोजना के लिए तैयार 2901.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले प्राक्कलन को तकनीकी अनुमोदन प्रदान करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग को भेज दिया है।
बाकरपुर-डुमरिया घाट फोरलेन सड़क को नारायणी पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि नारायणी पथ उत्तर बिहार के विकास का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा। यह सड़क परियोजना सारण और गोपालगंज को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ते हुए व्यापार, कृषि, पर्यटन और निवेश की नई संभावनाओं को गति देगी। लंबे समय से इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे और तकनीकी अनुमोदन मिलना उसी दिशा में एक बड़ी सफलता है।
इसके लिए सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से सारण क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद नारायणी पथ का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। सांसद ने कहा कि हरिहरनाथपुरम, सारण सैटेलाइट टाउनशिप, हरिहरनाथ कॉरिडोर, सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, नए छह लेन पुल तथा गंगा-अम्बिका भवानी पथ जैसी परियोजनाओं के साथ नारायणी पथ भी सारण को विकास के नए युग में प्रवेश कराने वाला एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।













