15-16 जून तक बिहार में दस्तक देगा मानसून, इस बार तीन दिन की क्यों हो रही देरी..?
राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। हालात यह है कि इस भीषण गर्मी से रात में भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि मानसून ने केरलम तट पर दस्तक दे दिया है, लेकिन बिहार पहुंचने के लिए कम से कम डेढ़ सप्ताह का इंतजाम करना पड़ सकता है।
DESWA DESK : राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। हालात यह है कि इस भीषण गर्मी से रात में भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि मानसून ने केरलम तट पर दस्तक दे दिया है, लेकिन बिहार पहुंचने के लिए कम से कम डेढ़ सप्ताह का इंतजाम करना पड़ सकता है।
हालांकि चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि केरलम के तट पर मानसून के दस्तक देने के साथ ही अब जल्द ही इसका आगमन बिहार में होने वाला है। मौसम विभाम ने अनुमान जताया है कि इस बार मासूनन तीन-चार दिन की देरी से आ सकता है। वैसे तो बिहार में मानसून के आने का सामान्य समय 12-13 जून माना जाता, लेकिन इसबार 15-16 जून तक मानसून बिहार पहुंच सकता है।
मानसून के पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करने की उम्मीद है और इस बार मानसून से पहले हीटवेल का भी सामना लोगों को करना पड़ रहा है। अगले 24 घंटे तक आंशिक बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। आज यानी पांच जून को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।













