अनुज के नॉमिनेशन में पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, मूंछ पर ताव और लगे नीतीश-निशांत के नारे

प्रशांत किशोर के कैंडिडेट के नॉमिनेशन में लगे नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे

अनुज के नॉमिनेशन में पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, मूंछ पर ताव और लगे नीतीश-निशांत के नारे
अनुज के नॉमिनेशन में पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, मूंछ पर ताव और लगे नीतीश-निशांत के नारे

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के कैंडिडेट डॉ अनुज सिंह के नॉमिनेशन में जदयू के विधायक बाहुबली अनंत सिंह की एंट्री ने सियासत के गलियारों में अलग ही गर्माहट ला दिया है| प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक क्षेत्र से अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया है जिसका गुरुवार यानी आज नॉमिनेशन है हालांकि पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर कहीं भी नजर नहीं आए जबकि अनुज सिंह के समर्थन में बाहुबली अनंत सिंह ने माहौल ही बना दिया|

PK के डॉ अनुज सिंह JDU के अनंत सिंह की 1980 वाली खुली जीप पर सवार होकर नॉमिनेशन के लिए निकले हैं| इसे पटना में अनुज सिंह का नॉमिनेशन कम और अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन ज्यादा कहा जा रहा है | पटना के दारोगा राय पथ स्थित कर्पूरी बैंकवेट हाल से नामंकन के लिए अनुज सिंह के साथ अनंत सिंह अपने मूंछ पर ताव देकर निकले हैं, साथ ही नीतीश-निशांत और ललन सिंह के नारे भी लग रहे हैं जबकि इस भीड़ में PK के पार्टी का झंडा भी खूब दिख रहा है| 

दरअसल अनंत सिंह और नीरज कुमार के आपसी विवाद के बाद जदयू में ये तकरार देखने को मिली, पटना MLC चुनाव को लेकर JDU ने नीरज कुमार का नाम सामने लाया तो अनंत सिंह नराज़ हो गए जिसके बाद इन दोनों के बीच वर्षों पुरानी दुश्मनी ने नया रूप ले लिया| पत्रकारों के सामने खूब ब्यानबाजी भी हुई , दोनों ने एक दुसरे को गलत ठहराने की कोई कसार नहीं छोड़ी और विवाद इतना बढा की पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंच गया मगर मामले का कोई समाधान नहीं निकला| 

नॉमिनेशन के समय "पत्रकारों ने अनंत सिंह से पूछा की कौन जीत रहा, नीतीश कुमार तो नीरज कुमार के साथ हैं तो बाहुबली ने पत्रकारों को जवाब दिया की हम वो सब नहीं जानते हैं बस हम जीत रहे हैं "|

नॉमिनेशन में आने वाले समर्थकों के लिए बने 50 हजार रसगुल्ले 

अनुज सिंह के घर पर 50 हजार से भी ज्यदा रसगुल्ले बनाये गए हैं और बताया गया की इसमें बाहुबली अनंत सिंह भी शामिल हैं| हर बार की तरह इस बार भी अनंत सिंह अपने समर्थकों को मिठाई खिलाने की तयारी में हैं|