चुनाव से पहले अनंत सिंह ने खरीदी बुलेटप्रूफ लैंड क्रूज़र, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मचाई हलचल
बिहार की सियासत में बाहुबली नेता के तौर पर पहचान रखने वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनकी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख रहे अनंत सिंह ने हाल ही में टोयोटा लैंड क्रूज़र बुलेटप्रूफ SUV खरीदी है, जिसकी कीमत ₹2.5 से ₹3 करोड़ के बीच बताई...

बिहार की सियासत में बाहुबली नेता के तौर पर पहचान रखने वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनकी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख रहे अनंत सिंह ने हाल ही में टोयोटा लैंड क्रूज़र बुलेटप्रूफ SUV खरीदी है, जिसकी कीमत ₹2.5 से ₹3 करोड़ के बीच बताई जा रही है।
जगदंबा मंदिर में हुई कार की पूजा
अनंत सिंह ने अपनी इस नई कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। बड़हिया के प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ इस लग्जरी गाड़ी को घर लाया गया। तस्वीरों में अनंत सिंह को पारंपरिक पूजा करते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अनंत सिंह अब जनता के बीच इसी बुलेटप्रूफ लैंड क्रूज़र से पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान का हिस्सा भी हो सकता है। चुनावी तैयारियों को लेकर अनंत सिंह सक्रिय हैं और इस नई कार ने उनके राजनीतिक काफिले को और भी प्रभावशाली बना दिया है।
बुलेटप्रूफ गाड़ियों की बढ़ती मांग
बुलेटप्रूफ गाड़ियों का ट्रेंड बिहार की राजनीति में नया नहीं है। इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद उनके करीबी दोस्त ने एक बुलेटप्रूफ कार गिफ्ट की थी। अब अनंत सिंह भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह के पास पहले से ही लग्जरी कारों का एक कलेक्शन है। अब उसमें बुलेटप्रूफ लैंड क्रूज़र का नाम भी जुड़ गया है। यह गाड़ी न केवल सुरक्षा के लिहाज से बेहद मजबूत है, बल्कि इसकी उपस्थिति भी राजनीतिक प्रभाव को दर्शाती है।