भागलपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, बाइपास फोरलेन पर हुआ बड़ा हादसा

मृतकों की पहचान आशुतोष कुमार, सावन कुमार और अंशु कुमार के रूप में हुई है। तीनों अलीगंज बबरगंज के रहने वाले बताए जाते हैं। बाइपास थानाध्यक्ष ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बस को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, उसी रात लोदीपुर थाना क्षेत्र मे भी एक बाइक सवार युवक रितेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

भागलपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, बाइपास फोरलेन पर हुआ बड़ा हादसा

DESWA DESK : भागलपुर जिले के बाइपास थाना क्षेत्र के बाइपास फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार की रात मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बाइपास थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। 

मृतकों की पहचान आशुतोष कुमार, सावन कुमार और अंशु कुमार के रूप में हुई है। तीनों अलीगंज बबरगंज के रहने वाले बताए जाते हैं। बाइपास थानाध्यक्ष ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बस को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, उसी रात लोदीपुर थाना क्षेत्र मे भी एक बाइक सवार युवक रितेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

मृतक की पहचान शिवपुरी कॉलोनी इशाकचक निवासी के रूप में हुई है। लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इन मामलों को लेकर ट्रैफिक थानाध्यक्ष भूपेंद कुमार ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। सभी का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।