26 हजार पदों पर बिहार पुलिस में होगी बहाली; डीजीपी विनय कुमार का बड़ा एलान, ढाई माह में पूरी होगी प्रक्रिया

बिहार पुलिस में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में अगले ढाई महीने के भीतर 26 हजार से अधिक नए पदों पर बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने यह जानकारी दी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में डीजीपी ने बताया कि विभिन्न परीक्षा आयोगों के माध्यम से कुल 26,574 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के बाद सेवा में तैनात किया जाएगा।

26 हजार पदों पर बिहार पुलिस में होगी बहाली; डीजीपी विनय कुमार का बड़ा एलान, ढाई माह में पूरी होगी प्रक्रिया

DESWA DESK : बिहार पुलिस में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में अगले ढाई महीने के भीतर 26 हजार से अधिक नए पदों पर बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने यह जानकारी दी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में डीजीपी ने बताया कि विभिन्न परीक्षा आयोगों के माध्यम से कुल 26,574 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के बाद सेवा में तैनात किया जाएगा।

 बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 1,799 पदों पर बहाली की जा रही है, जिसकी मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की जा चुकी है। वहीं, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के माध्यम से 4,361 पदों पर प्रक्रिया जारी है। इसके लिए मोटर वाहन चालक दक्षता परीक्षा 22 तारीख से शुरू होगी। अन्य श्रेणियों को मिलाकर कुल 26,574 पदों पर नियुक्ति की अंतिम चरण की प्रक्रिया जारी है।

 डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि आयोगों द्वारा चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हमारा लक्ष्य आगामी दो से ढाई महीनों में पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कर चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए भेजना है, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। डीजीपी ने कहा कि स्कूल-काॅलेजों के पास पुलिस दीदी की तैनाती की जाएगी। इसके लिए 15 सौ स्कूटी की खरीद के लिए आॅर्डर दे दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द स्कूटी की आपूर्ति हो जाएगी।

उसके बाद पुलिसकर्मियों को 31 सौ बाइक भी मुहैया करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि डेढ़ वर्ष में 50 हजार से ज्यादा सिपाहियों की बहाली की जा चुकी है। बिहार पुलिस को लगातार मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, और नए सिपाहियों की भर्ती कर उन्हें जल्द ही जिलों में तैनात कर दिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि 22 हजार से अधिक सिपाहियों की बहाली कर उन्हें जिलों में तैनात किया जा चुका है। इससे राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़कर एक लाख 21 हजार हो गई है।