कौन बनेगा आईपीएल चैंपियन, किसका पलड़ा भारी, इतिहास रचने को आरसीबी तैयार
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के समर्थक भी पूरे उत्साह के साथ जुटने शुरू हो गए हैं। सबकी निगाहें इसपर टीकी हैं कि आखिर कौन बनेगा डबल चैंपियन। दोनों टीमें दूसरी बार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का इरादा लेकर कुछ ही देर में मैदान में उतरने वाली हैं, लेकिन आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
DESWA DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइलन अब से बस कुछ ही देर में ही शुरू होगा। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा, लेकिन मैच की शुरूआत शाम साढ़े सात बजे से होगी। फाइनल में पहुंचीं दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं और मुकाबला भी काफी दिलचस्प होने वाला है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के समर्थक भी पूरे उत्साह के साथ जुटने शुरू हो गए हैं। सबकी निगाहें इसपर टीकी हैं कि आखिर कौन बनेगा डबल चैंपियन। दोनों टीमें दूसरी बार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का इरादा लेकर कुछ ही देर में मैदान में उतरने वाली हैं, लेकिन आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
गुजरात ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि आरसीबी ने पिछले सीजन ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए पहला आईपीएल खिताब जीता था। दिलचस्प बात यह है कि इसी पिच पर इस सीजन गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू को हराया था। हालांकि आरसीबी के लिए यह मैदान खास यादें भी समेटे हुए है, क्योंकि पिछले साल इसी मैदान पर टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था।
वहीं, गुजरात टाइटंस का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा।
टीम ने शुरुआती छह मुकाबलों में तीन जीत और तीन हार दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद गुजरात ने जबरदस्त वापसी की और अगले दस मैचों में सात जीत हासिल कर टॉप-2 में जगह बनाई। वहीं, गुजरात की बल्लेबाजी काफी हद तक साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर पर निर्भर रही है। फाइनल में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड होंगे।
यदि गुजरात टाइटन्स की ओपनिंग जोड़ी शुरुआती झटकों से बच गई तो बल्लेबाजी के लिए हालात आसान हो सकते हैं। इसलिए शुरूआत सोच-समझकर करनी होगी। उधर, आरसीबी की बड़ी ताकत उसे बल्लेबाज हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी इस सीजन बेहद संतुलित नजर आई है। टीम ने नौ बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और दो बार 200 से ऊपर के लक्ष्य का सफल पीछा भी किया है। दिलचस्प यह है कि टीम के केवल विराट कोहली ही टूर्नामेंट के टॉप-10 रन स्कोररों में शामिल हैं।
इसके बावजूद रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, कुणाल पंड्या और हाल के मैचों में वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को लगातार जीत दिलाई। आरसीबी को फाइनल से पहले तीन दिन का आराम मिला है, जबकि जीटी को क्वालिफायर-2 खेलने के बाद सिर्फ एक दिन का समय मिला। ऐसे में ताजगी के मामले में बेंगलुरु को बढ़त मिल सकती है।













