पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए मांगे पांच लाख प्रति माह, फैमिली कोर्ट ने सुनवाई में गैरहाजिर रहने पर किसपर लगाया जुर्माना ?

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच जारी कानूनी विवाद में कोर्ट का कड़ा रुख सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित परिवार न्यायालय में भरण-पोषण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान अभिनेता पवन सिंह के अनुपस्थित रहने पर अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई की तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए मांगे पांच लाख प्रति माह, फैमिली कोर्ट ने सुनवाई में गैरहाजिर रहने पर किसपर लगाया जुर्माना ?

DESWA DESK : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच जारी कानूनी विवाद में कोर्ट का कड़ा रुख सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित परिवार न्यायालय में भरण-पोषण से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान अभिनेता पवन सिंह के अनुपस्थित रहने पर अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई की तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी है।

ज्योति सिंह ने अपनी याचिका में पवन सिंह से हर महीने पांच लाख रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की है। कमाई का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता का दावा है कि पवन सिंह की सालाना कमाई लगभग दस करोड़ रुपये है, जिसे आधार बनाकर उन्होंने इस राशि की मांग रखी है। ज्योति सिंह ने शादी के बाद मानसिक उत्पीड़न, अपमान और दहेज में कार मांगने जैसे गंभीर आरोप पवन सिंह पर लगाए हैं। इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख पांच अक्टूबर तय की है, जिसमें पवन सिंह को पेश होना होगा।

बता दें कि दोनों का विवाह छह मार्च 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। ज्योति सिंह ने लगभग तीन साल पहले बलिया के फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल की थी, जिस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही है। राजनीतिक गलियारों में भी ज्योति सिंह चर्चा का विषय रह चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली थी। फिलहाल कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच कानूनी जंग जारी है, जिस पर पांच अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।