आज शनिवार को चंद्रयान-3 चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा, ISRO ने दी जानकारी

आज शनिवार को चंद्रयान-3 चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा, ISRO ने दी जानकारी

पटना डेस्क : भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. उसने पूरे विश्व के पटल पर अपने बढ़ते महत्वाकांक्षा के बारे में दर्शाया है. भारत अब विश्व शक्ति बनने के राह पर है. कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है. जिसमें भारत विश्व में योगदान नहीं दे रहा है. अपने टेक्नोलॉजी और अपनी क्षमता को भारत आगे बढ़ा रहा है.

 

इसी को सही साबित करने के लिए, भारत में बीते 14 जुलाई को भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया था. इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था. दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग हुई थी. इस मिशन के पूरा होने के बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.

 

इसरो ने बताया कि, चंद्रयान-3 अपना दो तिहाई सफर पूरा कर चुका है. आज शनिवार को चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा. लांचिंग के बाद से पांच बार यान की कक्षा में बदलाव किया गया है. 1अगस्त को स्लिंगशाट के बाद पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रयान चांद की ओर रवाना हो गया था.

 

इसरो के माने तो 5 अगस्त को शाम 7 बजे चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा. चंद्रयान-3 को उसे समय चांद की कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा. जब उसकी अभीष्ट कक्षा चांद से सबसे नजदीकी बिंदु पर होगी. इसरो की तरफ से बताया गया है कि, अगर निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप चंद्रयान-3 आगे बढ़ता रहा तो. 23 अगस्त को यान के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा.

 

रिपोर्ट - कुमार कौशिक