समस्तीपुर में नेहा की गिरफ्तारी के बाद अब पटना में रिया की गिरफ्तरी, शराब तस्करी में महिलाओं को कौन धकेल रहा..?
समस्तीपुर स्टेशन पर 70 लीटर विदेशी शराब के साथ नेहा झा की गिरफ्तारी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पटना जंक्शन के पास इंदौर एक्सप्रेस से उतरी रिया को कोतवाली थाने की पुलिस ने पटना जंक्शन के बाहर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने पटना जंक्शन के पास से रिया नाम की युवती को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। उसके हैंड बैग और शोल्डर बैग से लगभग 14 हजार रुपये कीमत की आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से जा रही युवती और उसके साथियों को पकड़ा है। शराब की खेप को जब्त कर युवती को कोतवाली थाना लाया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का लालच देकर उसके एक परिचित ने यूपी से शराब की खेप लाने को कहा था।
DESWA DESK : समस्तीपुर स्टेशन पर 70 लीटर विदेशी शराब के साथ नेहा झा की गिरफ्तारी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पटना जंक्शन के पास इंदौर एक्सप्रेस से उतरी रिया को कोतवाली थाने की पुलिस ने पटना जंक्शन के बाहर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने पटना जंक्शन के पास से रिया नाम की युवती को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है।
उसके हैंड बैग और शोल्डर बैग से लगभग 14 हजार रुपये कीमत की आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से जा रही युवती और उसके साथियों को पकड़ा है। शराब की खेप को जब्त कर युवती को कोतवाली थाना लाया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे रुपयों का लालच देकर उसके एक परिचित ने यूपी से शराब की खेप लाने को कहा था।
युवती पटना के दानापुर की रहने वाली है और मध्यमवर्गीय परिवार से है, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि वह पहली बार इस धंधे में आई है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इंदौर एक्सप्रेस से पटना जंक्शन आई थी। जब वह जंक्शन परिसर से बाहर निकली तो शराब का धंधेबाज डिलीवरी लेने आया था। इसी दौरान पुलिस को शक हुआ तो उसकी तलााशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके बैग से शराब की बरामदगी हुई। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती कब से शराब की तस्करी कर रही थी। साथ ही, उसे इस धंधे में शामिल माफियाओं की तलाश भी तेज कर दी गई है। पूछताछ में युवती से कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।













