प्राइम ग्रुप के नए प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट 'प्राइम स्क्वायर' से राजधानी को मिलेगी नई पहचान, भूमि पूजन के मौके पर बड़ा ऐलान

प्राइम ग्रुप की योजना 'प्राइम स्क्वायर' को दानापुर-खगौल रोड में सबसे आकर्षक और प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की है। पटना को स्वच्छ, सुंदर बनाने में इस प्रोजेक्ट का बड़ा योगदान होगा। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक कमर्शियल शॉप्स, ऑफिस स्पेस और लग्जरी होटल विकसित किए जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका मिलेगा। इसके साथ ही, आधुनिक वास्तुशिल्प, प्रीमियम सुविधाओं और बेहतर कमर्शियल वातावरण के साथ इसे क्षेत्र के नए व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे राजधानी पटना के विकास को नया आयाम मिलेगा।

प्राइम ग्रुप के नए प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट 'प्राइम स्क्वायर' से राजधानी को मिलेगी नई पहचान, भूमि पूजन के मौके पर बड़ा ऐलान

DESWA DESK : प्राइम ग्रुप के नए कमर्शियल प्रोजेक्ट 'प्राइम स्क्वायर' का भूमि पूजन पटना के दानापुर-सगुना मोड़ क्षेत्र में विधिवत संपन्न हुआ। दानापुर-खगौल रोड पर सगुना मोड़ से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर, पनाश बैंक्वेट हॉल से सटे विकसित होने वाला यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के प्रमुख कमर्शियल डेवलपमेंट के रूप में आकार लेगा। इससे ना सिर्फ राजधानी पटना को नई पहचान मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

प्राइम ग्रुप की योजना 'प्राइम स्क्वायर' को दानापुर-खगौल रोड में सबसे आकर्षक और प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की है। पटना को स्वच्छ, सुंदर बनाने में इस प्रोजेक्ट का बड़ा योगदान होगा। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक कमर्शियल शॉप्स, ऑफिस स्पेस और लग्जरी होटल विकसित किए जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका मिलेगा। इसके साथ ही, आधुनिक वास्तुशिल्प, प्रीमियम सुविधाओं और बेहतर कमर्शियल वातावरण के साथ इसे क्षेत्र के नए व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे राजधानी पटना के विकास को नया आयाम मिलेगा।

महाराष्ट्र, कोलकाता और बेंगलुरु में अपनी मौजूदगी के बाद 'प्राइम स्क्वायर' बिहार में प्राइम ग्रुप का आठवां प्रोजेक्ट है। इसका मकसद व्यावसायिक क्षेत्र विकसित करने के साथ ही राजधानी पटना के लोगों को भी बेंगलुरू की तरह सुव्यस्थित सिटी का अहसास दिलाना है। भूमि पूजन के अवसर पर प्राइम ग्रुप के चेयरमैन अपूर्व गौरव, मनीष किशोर एवं अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर चेयरमैन अपूर्व गौरव ने बताया कि प्राइम ग्रुप बिहार में अपने विस्तार की दिशा में लगातार नए प्रोजेक्ट ला रहा है। 

उन्होंने कहा कि ग्रुप जल्द ही दानापुर-खगौल रोड पर बिहार की सबसे लग्जरी टाउनशिप में से एक लेकर आने वाला है। इस प्रोजेक्ट के जरिए राजधानी वासियों के लिए भी बेंगलुरु की तरह सुव्यस्थित इलाका विकसित करने का प्रयास किया गया है। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार, अधिवक्ता विशाल चंद्रा, समाजसेवी साकेत कुमार सिंह, अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।