अजब प्रेम की गजब कहानी: जब शादी से मुकरा सिपाही तो ढाई सौ किलोमीटर दूर से पहुंची प्रेमिका, और फिर जो हुआ...?

औरंगाबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। दरअसल, प्रेम और वादे की डोर में बंधी एक युवती समस्तीपुर जिले से ढाई सौ किलोमीटर दूर औरंगाबाद के अंबा पहुंच गई। आरोप था कि बिहार पुलिस का सिपाही प्रेमी बार-बार शादी का झांसा देने के बाद अब मुकर रहा है। मामला थाने भी पहुंचा और अंत में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई। 

अजब प्रेम की गजब कहानी: जब शादी से मुकरा सिपाही तो ढाई सौ किलोमीटर दूर से पहुंची प्रेमिका, और फिर जो हुआ...?

DESWA DESK : औरंगाबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। दरअसल, प्रेम और वादे की डोर में बंधी एक युवती समस्तीपुर जिले से ढाई सौ किलोमीटर दूर औरंगाबाद के अंबा पहुंच गई। आरोप था कि बिहार पुलिस का सिपाही प्रेमी बार-बार शादी का झांसा देने के बाद अब मुकर रहा है। मामला थाने भी पहुंचा और अंत में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई। 

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय की रहने वाली पूजा कुमारी सीधे औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के एरका चेक पोस्ट पहुंची, जहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही अंकेश कुमार से उसकी शादी को लेकर कहासुनी होने लगी, जिसे सुन आसपास के लोगो की भीड़ जमा होने लगी। इसी बीच डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अंबा थाने ले आई।

पूछताछ में सामने आया कि पूजा और अंकेश चार साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। अंकेश के सिपाही बनने के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। पूजा का आरोप था कि अंकेश ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब शादी से इनकार कर रहा है, और उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। इसी के बाद वह घर से बिना बताए अंबा पहुंची थी। सारी बातें सुनने के बाद थानाध्यक्ष ने थाने में दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया और दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी किया। 

इसके बाद अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज के समक्ष दोनों के परिजनों की सहमति से मामला को सुलझाया गया और अंबा के सुप्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह कराया गया। शादी के समय पुलिसकर्मी और स्थानीय समाजसेवी भी मौजूद रहे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट