महिलाएं आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं—BJP विधायक का विवादित बयान,प्रमोद कुमार बोले-... अपमान नहीं किया
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में अपने पालतू कुत्ते के साथ पहुंचने पर जारी विवाद के बीच, बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रमोद कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। मोतिहारी से छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार वीडियो में महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिखाई देते हैं। भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि बहुत लेड...........................
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में अपने पालतू कुत्ते के साथ पहुंचने पर जारी विवाद के बीच, बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रमोद कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। मोतिहारी से छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार वीडियो में महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिखाई देते हैं। भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि बहुत लेडीज (महिलाएं) आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं का अपमान नहीं किया, बल्कि पाश्चात्य संस्कृति भारतीय सभ्यता पर किस तरह हावी हो रही है इसका उदाहरण दिया था।
वायरल क्लिप में प्रमोद कुमार कहते दिखाई देते हैं कि बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ता के साथ सोना। मोबाइल में देखेंगे, बहुत लेडीज कुत्ता के साथ सोती हैं। कुत्ता ही उनका केंद्र है, तो वो उसको साथ ले गई है।"इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखी गईं। बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर करते हुए BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं।
विधायक की सफाई
वीडियो विवाद बढ़ने के बाद प्रमोद कुमार ने शनिवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना नहीं था, बल्कि वे पश्चिमी संस्कृति के भारतीय समाज पर बढ़ते प्रभाव का उदाहरण दे रहे थे। विधायक ने कहा मेरे बयान को घुमा-फिराकर पेश किया गया। मैंने सिर्फ पाश्चात्य संस्कृति के असर का संदर्भ दिया था। संसद लोकतंत्र का मंदिर है, वहां कुत्ता लेकर जाना अनुचित है। मेरा किसी महिला का अपमान करने का इरादा नहीं था।बता दें कि विवाद के बढ़ते तापमान के बीच भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।













