कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निःशुल्क लगेगा सोलर पैनल, जानिए सरकार की क्या है योजना..?

जिलाधिकारी ने बताया कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाने का प्रावधान है। इसके लिए उपभोक्ताओं से सहमति पत्र प्राप्त करने के कार्य में तेजी लाने को कहा गया। पटना जिले के 5585 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में स्मार्ट मीटर एवं सोलर पैनल लगाकर नवंबर तक इस लक्ष्य को पूरा करें।

कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निःशुल्क लगेगा सोलर पैनल, जानिए सरकार की क्या है योजना..?

DESWA DESK : विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर बिहार में इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सोलर पैनल संयंत्र के स्ट्रक्चर, इन्वर्टर, अर्थिंग किट, एसी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स, वायर एवं स्मार्ट मीटर आदि की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित कराएं और मैनपावर बढ़ाकर कार्य और तेज गति से पूरा करें। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के तहत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदानों के भी प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

जिलाधिकारी ने बताया कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाने का प्रावधान है। इसके लिए उपभोक्ताओं से सहमति पत्र प्राप्त करने के कार्य में तेजी लाने को कहा गया। पटना जिले के 5585 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में स्मार्ट मीटर एवं सोलर पैनल लगाकर नवंबर तक इस लक्ष्य को पूरा करें। बैठक में उपविकास आयुक्त शुभम कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।