'बनवारीलाल चांदीवाला' की अनोखी पहल; अब आप शोरूम नहीं जाएंगे, शोरूम खुद आपके पास आएगा
राजधानी पटना में 'बनवारीलाल चांदीवाला' की अनोखी पहल देखने को मिली है। अब आप शोरूम नहीं जाएंगे, बल्कि शोरूम खुद आपके पास आएगा। जी हां! पटना की सड़कों पर 28 अगस्त को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब 'बनवारीलाल चांदीवाला' का सिल्वर ज्वेलरी शोरूम पहली बार अपने शोरूम से बाहर निकलकर बस के रूप में पटना की सड़कों पर दौड़ता दिखाई दिया।
DESWA DESK : राजधानी पटना में 'बनवारीलाल चांदीवाला' की अनोखी पहल देखने को मिली है। अब आप शोरूम नहीं जाएंगे, बल्कि शोरूम खुद आपके पास आएगा। जी हां! पटना की सड़कों पर 28 अगस्त को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब 'बनवारीलाल चांदीवाला' का सिल्वर ज्वेलरी शोरूम पहली बार अपने शोरूम से बाहर निकलकर बस के रूप में पटना की सड़कों पर दौड़ता दिखाई दिया।
अब आप शोरूम नहीं जाएंगे, शोरूम खुद आपके पास आएगा। इसी सोच के साथ 'बनवारीलाल चांदीवाला' ने India's First Jewellery on Wheels पेश किया है। यह एक ऐसा मोबाइल ज्वेलरी शोरूम है, जो अब ज्वेलरी को आपके घर के दरवाजे तक लेकर आएगा। अब सिल्वर ज्वेलरी और खूबसूरत चांदी के आर्टिफैक्ट्स की खरीदारी के लिए आपको शोरूम तक जाने की जरूरत नहीं होगी।
'बनवारीलाल चांदीवाला' की यह खास बस आपके पास पहुंचेगी, जहां आपको एक ही जगह पर छोटी से छोटी चांदी की चीज से लेकर बड़े और खास आर्टिफैक्ट्स व ज्वेलरी कलेक्शन तक देखने का मौका मिलेगा। 'बनवारीलाल चांदीवाला' का भव्य उद्घाटन आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी द्वारा किया गया था। अपनी शुरुआत से ही इस सिल्वर ज्वेलरी शोरूम को पटना वासियों का भरपूर प्यार और विश्वास मिला है।
अब इसी प्यार को एक नई पहल के साथ आगे बढ़ाते हुए Jewellery on Wheels को पटना की सड़कों पर उतारा गया है। इसका उद्देश्य ज्वेलरी शॉपिंग को और आसान, सुविधाजनक और ग्राहकों के करीब बनाना है। बनवारीलाल चांदीवाला की यह पहल सिर्फ एक बस नहीं, बल्कि ज्वेलरी शॉपिंग का एक बिल्कुल नया अनुभव है, जहां अब ग्राहक शोरूम तक नहीं जाएंगे, बल्कि शोरूम खुद उनके दरवाज़े तक आएगा। पटना वासियों ने 'बनवारीलाल चांदीवाला' को अब तक जिस तरह अपना प्यार दिया है, उम्मीद है कि India's First Jewellery on Wheels को भी पटना का उतना ही प्यार और शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा।













