गोपालगंज में दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सेंटिरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की मौत, बचाने के चक्कर में एक-एक कर गंवाई जान

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में शनिवार को सेप्टिक टैंक की सेंटिरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक को बचाने के चक्कर में एक-एक कर चार मजदूरों ने अपना जान गंवा दी। जानकारी के अनुसार सवनहीं गांव निवासी हकीक अहमद के निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक की सेंटिरिंग खोलने और प्लास्टर करने ये चारो मजदूरों उतरे थे। लेकिन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में सवनहीं गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और पास के गिदहा गांव निवासी शबे आलम शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सेंटिरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की मौत, बचाने के चक्कर में एक-एक कर गंवाई जान

DESWA DESK : गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में शनिवार को सेप्टिक टैंक की सेंटिरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक को बचाने के चक्कर में एक-एक कर चार मजदूरों ने अपना जान गंवा दी। जानकारी के अनुसार सवनहीं गांव निवासी हकीक अहमद के निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक की सेंटिरिंग खोलने और प्लास्टर करने ये चारो मजदूरों उतरे थे। लेकिन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में सवनहीं गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और पास के गिदहा गांव निवासी शबे आलम शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार को सबसे पहले एक मजदूर सेप्टिक टैंक के अंदर उतरा था। टैंक में बनी जहरीली गैस के असर से जैसे ही उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हुआ, बाहर खड़े अन्य साथी उसे बचाने की हड़बड़ी में बिना सुरक्षा उपाय के एक-एक कर अंदर उतरते गए। देखते ही देखते चारों मजदूर टैंक के अंदर अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला और नजदीकी कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद गोपालगंज मॉडल अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुष्टि की कि निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण चारों मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।