गांधी मैदान से एलान : हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में बनेगी 'एग्जाम कंट्रोल कमेटी', सीएम सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी के गांधी मैदान में बतौर मुख्यमंत्री पहली बार राष्ट्रध्वज फहराते हुए सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए बड़े फैसलों की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और धांधली पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही, स्कूली व उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए विशेषज्ञों की एक अलग शिक्षा गुणवत्ता कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरी व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की रूपरेखा तैयार करेगी।

गांधी मैदान से एलान : हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में बनेगी 'एग्जाम कंट्रोल कमेटी', सीएम सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा

DESWA DESK : स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी के गांधी मैदान में बतौर मुख्यमंत्री पहली बार राष्ट्रध्वज फहराते हुए सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए बड़े फैसलों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और धांधली पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही, स्कूली व उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए विशेषज्ञों की एक अलग शिक्षा गुणवत्ता कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरी व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की रूपरेखा तैयार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प युवाओं और जेन-जी  के भविष्य को सुरक्षित करना है। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए न्यायपालिका की निगरानी में पारदर्शी ढांचा तैयार किया जा रहा है। राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में पठन-पाठन का स्तर सुधारने के लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया जाएगा। | इसमें जेन-जी पर फोकस रहेगा।

 युवा पीढ़ी की चिंताओं (रोजगार, पारदर्शी परीक्षा) को दूर करने का मिला ठोस आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने दिया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान तिरंगा फहराया। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल के दिनों में हुई परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों पर गहरी चिंता जताई थी और देशव्यापी स्तर पर कड़े सुधारों का आश्वासन दिया था। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की यह घोषणा केंद्र के उसी विजन के अनुरूप मानी जा रही है, जिससे राज्य के लाखों अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगी है।