सुबह नौ बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे ध्वजारोहण; 13 विभागों की झांकी और 20 परेड टुकड़ियां समारोह में लेंगी भाग 

80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पूरा बिहार जश्न और देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। अनगिनत कुर्बानियों के बाद मिली आजादी के इस पावन पर्व को मनाने के लिए राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। शनिवार यानी कल सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा है कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। 

सुबह नौ बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे ध्वजारोहण; 13 विभागों की झांकी और 20 परेड टुकड़ियां समारोह में लेंगी भाग 

DESWA DESK : 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पूरा बिहार जश्न और देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। अनगिनत कुर्बानियों के बाद मिली आजादी के इस पावन पर्व को मनाने के लिए राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। शनिवार यानी कल सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा है कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा प्रबंधन तथा विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था के लिए कुल 62 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 अगस्त को सुबह 6 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं तथा कार्यक्रम स्थल से सभी दर्शकों के सुरक्षित रूप से चले जाने तक अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहें। 

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संपूर्ण गांधी मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिस कार्यालय परिसर के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे आयोजन स्थल की गतिविधियों पर  नजर रखी जा रही है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 विभागों की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी। इसके साथ ही 20 परेड टुकड़ियां समारोह में भाग लेंगी। 

विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के प्रवेश के लिए मुख्य द्वार संख्या-10 निर्धारित किया गया है, जबकि पीला कार्ड धारक प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों का प्रवेश गेट नंबर-9 से होगा। महिलाओं का प्रवेश गेट नंबर 12एवं 13 से होगा विद्यार्थियों का प्रवेश गेट नंबर 2,3एवं 4 से होगा, जबकि आमजन का प्रवेश गेट नंबर 6 एवं 7 से होगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस प्रशासन और गृह विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों, वॉच टावर और ड्रोन के जरिए पल-पल की निगरानी रखी जा रही है। पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

गांधी मैदान में मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा राज्य के विकास, सांस्कृतिक धरोहर और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती कई मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। बिहार पुलिस, बीएमपी, होमगार्ड और एनसीसी के कैडेट्स आकर्षक परेड का प्रदर्शन करेंगे।ध्वजारोहण के बाद मंच से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों, कौशल विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान हो सकता है।