मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, 15 अगस्त की संभावित बड़ी घोषणाओं पर मंथन
सूत्र बताते हैं कि इस बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर की जाने वाली राज्यस्तरीय घोषणाएं थीं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान से अपने संबोधन के दौरान विकास, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी कई नई और बड़ी योजनाओं का एलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावित घोषणाओं और सरकारी नीति के ब्लूप्रिंट को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सामने रखा और उनके अनुभवों के आधार पर आगे की योजना साझा कर उनके उनुभवों को गंभीरता से सुना।
DESWA DESK : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार की राजधानी पटना का राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को 7 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचकर उनसे एक अहम मुलाकात की। लगभग आधे घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे।
सत्ता के शीर्ष गलियारों में हुई इस बैठक को बिहार की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पिछले एक सप्ताह में राज्य में हुए प्रमुख प्रशासनिक बदलावों और राजनीतिक घटनाक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, दोनों शीर्ष नेताओं के बीच राज्य के प्रशासनिक कामकाज को और सुचारू बनाने तथा एनडीए सरकार की आगामी रणनीतिक रूपरेखा पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
सूत्र बताते हैं कि इस बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर की जाने वाली राज्यस्तरीय घोषणाएं थीं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान से अपने संबोधन के दौरान विकास, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी कई नई और बड़ी योजनाओं का एलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावित घोषणाओं और सरकारी नीति के ब्लूप्रिंट को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सामने रखा और उनके अनुभवों के आधार पर आगे की योजना साझा कर उनके उनुभवों को गंभीरता से सुना। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई इस शीर्ष मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 अगस्त के मंच से बिहारवासियों को कई बड़े तोहफे मिल सकते हैं।













