आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स का 28वां साल बेमिसाल, क्लाइंट्स एवं मीडिया पार्टनर्स के प्रति जताया आभार

आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने अपने स्थापना के 28 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार एवं कंचन कुमार ने कहा कि हम अपने क्लाइंट्स एवं मीडिया पार्टनर्स के आभारी हैं, जिन्होंने हम पर अपना पूर्ण विश्वास जताते हुए हमें अपनी सेवाएं प्रदान करने में हमारी सहायता की। 

आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स का 28वां साल बेमिसाल, क्लाइंट्स एवं मीडिया पार्टनर्स के प्रति जताया आभार

 DESWA DESK : आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स ने अपने स्थापना के 28 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार एवं कंचन कुमार ने कहा कि हम अपने क्लाइंट्स एवं मीडिया पार्टनर्स के आभारी हैं, जिन्होंने हम पर अपना पूर्ण विश्वास जताते हुए हमें अपनी सेवाएं प्रदान करने में हमारी सहायता की। 

साथ ही, उनके परामर्श और प्रतिक्रियाओं ने हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे हम आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। मनोज कुमार ने कहा कि आयुषी मीडिया कंसल्टेंट्स अपने स्थापना के 28 वर्ष पूरे करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है, और यह हमारे क्लाइंट्स एवं मीडिया पार्टनर्स की बदौलत ही संभव हो सका है, जिन्होंने अपनी सेवाएं प्रदान करने में हमारी सहायता की। 

उन्होंने कहा कि 1998 में एक छोटे से विचार के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज एक प्रतिष्ठित पहचान बन चुका है। विज्ञापन, ब्रांडिंग और मीडिया समाधान के क्षेत्र में हमारा हर कदम गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक रहा है। यह सब संभव हुआ है- आप जैसे सम्मानित क्लाइंट्स एवं मीडिया पार्टनर्स के विश्वास तथा हमारे सहयोगियों के अथक परिश्रम और हर उस सम्मानित व्यक्ति के सहयोग से जिन्होंने हमारे साथ यह सफर तय किया है।

उन्होंने कहा कि इन 28 वर्षों में हमने सिर्फ व्यापार ही नहीं किया, बल्कि हमने रिश्ते बनाए, ब्रांड गढ़े और सपनों को साकार करने में भागीदारी निभाई। इस विशेष अवसर पर, हम आप सभी को धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे भी आप हमारा मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास यूं ही बनाए रखेंगे।