30 नवंबर तक हर हाल में पूरी तरह चालू होगा क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु, सीएम का एलान-400 एकड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र 

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु को 30 नवंबर तक हर हाल में पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा, जिससे लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर में लगभग 400 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। 

30 नवंबर तक हर हाल में पूरी तरह चालू होगा क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु, सीएम का एलान-400 एकड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र 

DESWA DESK : मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु को 30 नवंबर तक हर हाल में पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा, जिससे लाखों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर में लगभग 400 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि यहां उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें रोजगार के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बिहार से बाहर रह रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने राज्य लौटें और बिहार की समृद्धि एवं विकास में सहभागी बनें। 

राज्य सरकार उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक भूमि, बिजली और पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि हमलोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने का काम कर रहे हैं।