योग करने से सिर्फ फायेदे नहीं नुक्सान भी होते है जानिये कैसे ?

योग करने से सिर्फ फायेदे नहीं नुक्सान भी होते है जानिये कैसे ?

21 जून को  पुरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है | बच्चो से लेकर बड़ों तक के लिए योग सेहतमंद रहने का आसान तरीका है| योग करने से शारीरिक के साथ मानसिक समस्याओं का हल मिलता है. लेकिन योग करने के समय अगर अनुशासन का पालन नहीं किया जाए तो यह आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा योग करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है|ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि योग करते समय किन सावधानियों को बरतना चाहिए|

योग जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए

जब आप यौग कर रहे हैं तो किसी भा आसन को जबरदस्ती नहीं करें| शुरुआती दौर में आसान योग ही करें और उसके बाद ही कठिन योग करने की कोशिश करें| अगर आप कोई बल वाला योग जबरदस्ती करते हैं तो आपके शरीर को इससे नुकसान भी हो सकता है| 

गलत तरीके से स्ट्रेच करने से चोट या घाव हो सकता है

योग करते समय गलत तरीके से स्ट्रेच या जबरदस्ती दबाव नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से चोट या घाव हो सकता है| इसलिए, योग करते समय गुरु या अनुभवी इंस्ट्रक्टर के निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण हो जाता है| पीरिएड्स, प्रेगनेंसी और गंभीर रोग में योग नहीं करना चाहिए|

पाचन क्रिया में भी परेशानी हो सकती है

कुछ लोगों को योगा करने से पहले और बाद में पाचन संबंधित समस्या हो सकती है| ऐसे लोगों को योगा शुरू करने से पहले कुछ समय तक खाना नहीं खाना चाहिए|  इसके अलावा पाचन संबंधित दवाओं का उपयोग करना चाहिए|

खाना खाने के बाद योग नहीं करना चाहिए

योगा करते समय हमेशा पेट खाली होना चाहिए| खाली पेट ना होने पर योग करते समय आपको उल्टी भी आ सकती है और सांस लेने में परेशानी भी हो सकती हैं|

योग करने के बाद नहीं नहाना चाहिए

योगा करने के बाद तुरंत नहाना या ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है| क्योंकि योग आसन करने के बाद हमारा शरीर गर्म हो जाता है|  ऐसे में तुरंत पानी पीना या नहाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है| इससे सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है|

रिपोर्ट-सान्या राज पाण्डेय