पटना में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, जमीन अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर मार्च
अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहा है। बक्सर के सांसद और किसान नेता सुधाकर सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान बुद्धा पार्क से पटना जंक्शन होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक मार्च कर रहे हैं।किसान मोर्चा का आरोप है कि सरकार उनकी जमीन का जबरन अधिग्रहण कर रही है और इसके बदले उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया...

अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहा है। बक्सर के सांसद और किसान नेता सुधाकर सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान बुद्धा पार्क से पटना जंक्शन होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक मार्च कर रहे हैं।किसान मोर्चा का आरोप है कि सरकार उनकी जमीन का जबरन अधिग्रहण कर रही है और इसके बदले उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
किसानों की नाराजगी
बता दें कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। वाटर कैनन की गाड़ी भी मंगवाई गई है। किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं किसानों के साथ सांसद सुधारकर सिंह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने बताया कि 'किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा अब भी 2014 की दर पर दिया जा रहा है। जबकि आज वर्ष 2025 की मौजूदा बाजार दर के अनुसार किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।यह किसानों के साथ सीधा अन्याय है। सरकार को चाहिए कि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आज की वास्तविक दर को आधार बनाए।'