दिल्ली CM रेखा गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा हटी, हमले के मामले में दूसरी गिरफ्तारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z प्लस सिक्योरिटी हटा ली गई है। चार दिन पहले उन पर हुए हमले के बाद यह सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। हालांकि, अब इसे वापस क्यों लिया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर दिल्ली पुलिस को दी गई है।सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में रविवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया के सहयोगी....

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा हटी, हमले के मामले में दूसरी गिरफ्तारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z प्लस सिक्योरिटी हटा ली गई है। चार दिन पहले उन पर हुए हमले के बाद यह सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। हालांकि, अब इसे वापस क्यों लिया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर दिल्ली पुलिस को दी गई है।सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में रविवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया के सहयोगी तहसीन सैयद को गिरफ्तार किया गया है।

हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आई थीं
बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता पर  हमला 20 अगस्त की सुबह मुख्यमंत्री आवास पर हुआ था। सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी राजेश ने कागज देने के बहाने सीएम का हाथ खींच लिया। इस हमले में रेखा गुप्ता के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आई थीं।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेशभाई ने हमले से पहले सीएम आवास की रेकी (निरीक्षण) की थी। 19 अगस्त को शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगे CCTV कैमरों में वह संदिग्ध गतिविधियों के साथ नजर आया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
बता दें कि  CCTV फुटेज में वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा था। फिर फोन से लगातार CM आवास के बाहर रिकॉर्डिंग करता दिखा।एक और CCTV फुटेज में वह मुख्यमंत्री के निजी आवास स्थित ऑफिस के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से जनसुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं।वहीं  Z प्लस सुरक्षा हटाए जाने से अब कई सवाल उठ रहे हैं। चूंकि हमला हाल ही में हुआ था और आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं, ऐसे में सुरक्षा हटाने के फैसले को लेकर चर्चा तेज है। बता दें कि आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे लगातार पूछताछ कर रही है।