बिहार में शिक्षक भर्ती की बड़ी खबर: राज्य स्तरीय TET खत्म, अब CTET अनिवार्य
बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि अब राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar TET) आयोजित नहीं....
बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि अब राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar TET) आयोजित नहीं की जाएगी। पहले भी यह परीक्षा नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है।
अभ्यर्थियों के मन में सवाल
अब अभ्यर्थियों के लिए यह सवाल उठता है कि शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए किस परीक्षा की मान्यता होगी। बिहार शिक्षा विभाग के अनुसार, अब सीबीएसई द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने की शर्तें
बता दें कि अब बिहार में प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): CTET पेपर 1 में क्वालीफाई होना अनिवार्य होगा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 8) में CTET पेपर 2 में क्वालीफाई होना जरूरी होगा।
क्यों बंद किया गया बिहार TET?
बिहार शिक्षा विभाग के अनुसार, सीबीएसई द्वारा केंद्र स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित CTET में पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में राज्य स्तर पर अलग से TET करवाने का कोई औचित्य नहीं रहा। इसी कारण राज्य स्तरीय टीचर पात्रता परीक्षा को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।अब बिहार में शिक्षक बनने की दिशा में उम्मीदवारों के लिए मार्गदर्शन और तैयारी का केंद्र CTET ही रहेगा।













