T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार का ऐलान,भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी पाक टीम

क्रिकेट जगत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट में अपनी टीम की भागीदारी को हरी झंडी दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रुप स्टेज मुकाबले से खुद को अलग कर लिया है। यह मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला जाना था, जिसे अब पाकिस्तान ने राजनीतिक और हालिया घटनाक्रमों......

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार का ऐलान,भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी पाक टीम

क्रिकेट जगत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट में अपनी टीम की भागीदारी को हरी झंडी दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रुप स्टेज मुकाबले से खुद को अलग कर लिया है। यह मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला जाना था, जिसे अब पाकिस्तान ने राजनीतिक और हालिया घटनाक्रमों का हवाला देते हुए खेलने से इनकार कर दिया है।

 पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होनी है।  हालांकि, पाकिस्तान की टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी।बता दें कि पहले ही आईसीसी भारत-पाकिस्तान मैच को न्यूट्रल वेन्यू कोलंबो शिफ्ट कर चुका था, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत में खेलने से मना कर दिया था।हालांकि, अब पाकिस्तान ने सिर्फ भारत के खिलाफ मैच का ही बहिष्कार करने का फैसला लिया है, जिससे वह टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं होगा।

भारत को बिना खेले मिलेंगे 2 पॉइंट्स
पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड टी20 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।इस फैसले के चलते भारत-पाकिस्तान मुकाबला फॉरफिट माना जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में दो अहम अंक गंवाने पड़ेंगे, जबकि भारत को बिना खेले ही पूरे दो अंक मिल जाएंगे।

आईसीसी और पाकिस्तान—दोनों को होगा भारी आर्थिक नुकसान
बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच को विश्व क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला माना जाता है। इस मैच से आईसीसी को ब्रॉडकास्टिंग, विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप के जरिए सबसे ज्यादा कमाई होती है। ऐसे में इस मुकाबले के रद्द होने से आईसीसी को बड़ा फाइनेंशियल लॉस झेलना पड़ सकता है। सिर्फ आईसीसी ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भी इस फैसले की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है—चाहे वह आर्थिक नुकसान हो या टूर्नामेंट में उनकी स्थिति पर असर।

बांग्लादेश विवाद से जुड़ा है पाकिस्तान का फैसला
पाकिस्तान का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों के चलते भारत में खेलने से इनकार करने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में पूरे टूर्नामेंट से हटने की चेतावनी दी थी, लेकिन अंततः उसने सिर्फ भारत के खिलाफ मैच न खेलने का रास्ता चुना।भारत-पाकिस्तान मैच के बिना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच फीका पड़ सकता है। अब सबकी निगाहें आईसीसी पर टिकी हैं कि वह इस अभूतपूर्व स्थिति से कैसे निपटता है और क्या भविष्य में कोई समाधान निकल पाता है या नहीं।