चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, चाँद पर भारत

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, चाँद पर भारत

पटना डेस्क : आज भारत ने इतिहास रच दिया. भारत ने भी अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतर कर. यह पूरे दुनिया को बता दिया कि, हम किसी से कम नहीं. आज भारत ने अपना चंद्रयान-3 मिशन को पूरा कर लिया. इसरो ने इस बात की जानकारी दी कि चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड कर लिया गया है. इस खुशी का पूरा भारत के साथ पूरा विश्व साक्षी बना. इसरो ने इसका सीधा प्रसारण किया जिसके कारण से सभी लोगों ने चंद्रमा पर लैंडिंग देखा. 

 

पीएम मोदी ने कहा कि, चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए देश के 140 करोड़ देशवासियों को बधाई देता हूं और वैज्ञानिकों को भी बधाई देता हूं. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से देशभर में जश्न का माहौल है. आज के इस दिन को देश हमेशा के लिए याद रखेगा. यह दिन उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा.

 

इसरो का चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया. इसरो के मुताबिक, लैंडर ने तय समय 6.04 बजे चांद पर लैंड करने में सफलता पायी है. पीएम मोदी ने कहा कि, आज हम अंतरिंक्ष में नए भारत के नए उड़ान के साक्षी बने हैं. ये पल नये भारत के बढ़ते कदम हैं.

 

 

रिपोर्ट - कुमार देवांशु