भारत-पाक मैच से पहले सुर्खियों में ईशान किशन, मॉडल अदिति संग रिश्ते पर लगी मुहर,परिवार का बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा रोमांच से भरपूर होता है, लेकिन इस बार मैच से पहले ईशान किशन की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई है...

भारत-पाक मैच से पहले सुर्खियों में ईशान किशन, मॉडल अदिति संग रिश्ते पर लगी मुहर,परिवार का बड़ा बयान

‎भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा रोमांच से भरपूर होता है, लेकिन इस बार मैच से पहले ईशान किशन की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, उनके दादा ने एक इंटरव्यू में ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर चल रही अटकलों पर लगभग मुहर लग गई है।

‎ईशान के दादा ने एक इंटरव्यू में बताया कि "ईशान जिससे भी शादी करेगा, हमें मंजूर है। बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है, मॉडल है और मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी।"दरअसलअनुराग पांडेय औरंगाबाद में अपने गांव पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने गांव वालों से मुलाकात की और कुछ मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की।उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

‎कौन हैं अदिति हुंडिया?

‎ईशान किशन का नाम जिस मॉडल के साथ जोड़ा जा रहा है, वो हैं अदिति हुंडिया।अदिति जयपुर की रहने वाली हैं।

‎उनके पिता जयपुर में व्यवसायी हैं।वह Miss Diva 2018 की विनर रह चुकी हैं।इसके अलावा वदह Femina Miss India की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और फैशन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

‎2019 IPL से शुरू हुई थीं चर्चाएं

‎बता दें कि ईशान और अदिति के अफेयर की चर्चा पहली बार Indian Premier League 2019 के दौरान शुरू हुई थी। उस समय स्टैंड्स में अदिति की मौजूदगी को लेकर उन्हें ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ कहा गया था।इसके बाद इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट्स ने भी इन चर्चाओं को हवा दी। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।

‎करियर में मुश्किल दौर के बाद दमदार वापसी

‎मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।ईशान के परिवार का साफ कहना है कि वे खुले विचारों के हैं और बेटे की पसंद को ही अपनी पसंद मानते हैं।

‎बता दें कि पिछले डेढ़ साल में ईशान किशन टीम इंडिया से बाहर रहे। इस दौरान उन्हें कॉन्ट्रैक्ट और चयन से जुड़े झटके भी लगे लेकिन हाल के मुकाबलों में उन्होंने जोरदार वापसी की है ।अब सबकी नजरें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर हैं ।बताया यह भी जा रहा है कि, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, शादी की डेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। ईशान के हर मैच में अदिति भी नजर आ रही हैं। अब देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन कैसा प्रदर्शन करते हैं।