बिहार में मेडिकल कॉलेज निर्माण पर बड़ा फैसला, अब PPP मॉडल में बनेंगे नए कॉलेज

बिहार सरकार ने राज्य में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में नए मेडिकल कॉलेज पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP..

बिहार में मेडिकल कॉलेज निर्माण पर बड़ा फैसला, अब PPP मॉडल में बनेंगे नए कॉलेज

‎बिहार सरकार ने राज्य में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में नए मेडिकल कॉलेज पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाए जाएंगे। सरकार ने संकेत दिया है कि इस नई PPP पॉलिसी की औपचारिक घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

‎यह जानकारी विधानसभा में विधायक आईपी गुप्ता के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से दी गई।

‎डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है

‎इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए PPP मॉडल पर नीति तैयार कर रही है, ताकि डॉक्टरों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

‎सम्राट चौधरी ने बताया कि बेतिया और मधेपुरा मेडिकल कॉलेजों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बावजूद डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है।

‎प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने को लेकर भी एक नई नीति...

‎सरकार का यह भी कहना है कि कई सरकारी डॉक्टर पर्याप्त सुविधाएं मिलने के बावजूद अस्पतालों में नियमित रूप से सेवा नहीं दे रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने को लेकर भी एक नई नीति तैयार की जा रही है।स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार PPP मॉडल को लागू करने की तैयारी में है। इस नई नीति का औपचारिक ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है।