सीएम नीतीश का बक्सर दौरा:कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार 6 सितंबर को राजपुर प्रखंड का दौरा करेंगे। सीएम का हेलिकॉप्टर सुबह 10 बजे देवढिया गांव स्थित सैथू पोखर के पास बने खेल मैदान में उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 10:05 बजे राजपुर प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधि करेंगे। इसके बाद वे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और महिला...........

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार 6 सितंबर को बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड का दौरा करेंगे। सीएम का हेलिकॉप्टर सुबह 10 बजे देवढिया गांव स्थित सैथू पोखर के पास बने खेल मैदान में उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 10:05 बजे राजपुर प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधि करेंगे। इसके बाद वे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और महिला संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10:40 बजे नायरा पेट्रोल पंप परिसर के पीछे बने मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे 11:20 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:25 बजे भोजपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। हेलीपैड से मध्य विद्यालय तक की 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई और क्षेत्र को आकर्षक बनाया गया है।
खेल मैदान का उद्घाटन
मुख्यमंत्री युवाओं को समर्पित खेल मैदान का उद्घाटन भी करेंगे। हेलीपैड के पास तैयार किए गए इस मैदान का आज लोकार्पण होगा। तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह, एसपी शुभम आर्य, डीडीसी आकाश चौधरी और एसडीएम अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।