प्यार करना गुनाह नहीं है’—स्टेज पर महिमा सिंह को गले लगाते दिखे पवन सिंह, बोले- मैं टिकाऊ हूं.. था और रहूंगा

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मंच पर दिया गया उनका बयान हो या किसी एक्ट्रेस के साथ वायरल होता वीडियो—पवन सिंह चर्चा में बने रहना अच्छे से जानते हैं। इस बार वजह बना है यूपी के सिद्धार्थनगर महोत्सव से सामने आया एक वीडियो, जिसने सोशल मीडिया....

प्यार करना गुनाह नहीं है’—स्टेज पर महिमा सिंह को गले लगाते दिखे पवन सिंह, बोले- मैं टिकाऊ हूं.. था और रहूंगा

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मंच पर दिया गया उनका बयान हो या किसी एक्ट्रेस के साथ वायरल होता वीडियो—पवन सिंह चर्चा में बने रहना अच्छे से जानते हैं। इस बार वजह बना है यूपी के सिद्धार्थनगर महोत्सव से सामने आया एक वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

प्यार करना कोई गुनाह नहीं है
इस वायरल क्लिप में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह महिमा के कंधे पर हाथ रखकर कहते हैं “प्यार करना कोई गुनाह नहीं है।”इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंच से एंकर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जब एंकर ने मज़ाक में कहा कि वह लड़का ढूंढ रही हैं, तो पवन सिंह ने खुद को ही विकल्प के तौर पर पेश कर दिया, जिस पर वहां मौजूद दर्शक ठहाके लगाने लगे।

खेसारी लाल यादव पर भी तंज 
इतना ही नहीं, पवन सिंह ने इशारों-इशारों में खेसारी लाल यादव पर भी तंज कस दिया। उन्होंने कहा कोई कहता है कि उनके चार गाने इंटरनेशनल हो गए। अब उनके गाने विदेश में ही नहीं, अंतरिक्ष में भी बजेंगे।वहीं वीडियो में पवन सिंह एक एक्ट्रेस से पूछते हैं कि क्या उनकी शादी हो गई है। इस पर एक्ट्रेस जवाब देती हैं जी अभी तो नहीं।  लड़का ढूंढ रहे हैं। सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ। कोई हो तो बताओ।

 मैं टिकाऊ हूं..मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा
इस पर पवन सिंह मज़ाकिया अंदाज़ में खुद को परफेक्ट पैकेज बताते हुए कहते हैं आपके सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए। चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए।सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं ही। सुंदर नहीं हूं, संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया। सिर्फ वारंटी लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ है। अब सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात ही अलग है लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।

आजकल के बदलते ट्रेंड पर भी चर्चा
बातचीत के दौरान रिश्तों और आजकल के बदलते ट्रेंड पर भी चर्चा हुई। एक्ट्रेस ने पवन सिंह से कहा कि आजकल के लड़के सुबह हाय कहते हैं और शाम को बाय कहते हैं लेकिन जमाना उल्टा हो गया है। यहां तो शाम को हाय होता है और सुबह बाय।इस पर पवन सिंह ने कहा कि लड़के? आजकल लड़कियां भी यहां बोलती हैं आई लव यू….बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं, लेकिन वो बाबू की बाबू मंदिर नहीं कहीं और चली जाती हैं।कमी ढूंढ़ेंगी तो इधर भी मिलेगी उधर भी मिलेगी, इसलिए लंबी रेस का घोड़ा बनना है तो दोनों को अच्छा रहना होगा।

पत्नी ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था
गौरतलब है कि 5 जनवरी को पवन सिंह के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पवन सिंह के साथ महिमा सिंह भी नजर आई थीं और उन्होंने सिंदूर लगाया हुआ था। इसके बाद से ही पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।महिमा सिंह यूपी के बांदा जिले की रहने वाली हैं और फिलहाल पवन सिंह के साथ एक फिल्म में भी काम कर रही हैं।