शो के दौरान भड़कीं निशा उपाध्याय, एंकर पर सैंडल उठाने का वीडियो वायरल, लाइव शो में बढ़ती फूहड़ता पर फिर उठे सवाल

भोजपुरी संगीत जगत की चर्चित सिंगर निशा उपाध्याय एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में वह लाइव शो के दौरान गुस्से में एंकर पर सैंडल उठाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एंकर द्वारा उनकी फीस को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद सिंगर का गुस्सा भड़क गया। इस घटना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कलाकारों के सम्मान और लाइव कार्यक्रमों की........

शो के दौरान भड़कीं निशा उपाध्याय, एंकर पर सैंडल उठाने का वीडियो वायरल, लाइव शो में बढ़ती फूहड़ता पर फिर उठे सवाल

भोजपुरी संगीत जगत की चर्चित सिंगर निशा उपाध्याय एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में वह लाइव शो के दौरान गुस्से में एंकर पर सैंडल उठाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एंकर द्वारा उनकी फीस को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद सिंगर का गुस्सा भड़क गया। इस घटना ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कलाकारों के सम्मान और लाइव कार्यक्रमों की मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला 21 फरवरी की रात का बताया जा रहा है। निशा उपाध्याय उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्मेंस करने गई थीं और स्टेज पर अपने गाने का रिहर्सल कर रही थीं। इसी दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे एंकर ने उनके रेट को लेकर कथित रूप से भद्दी टिप्पणी कर दी।इस टिप्पणी से नाराज़ होकर निशा उपाध्याय ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में सैंडल हाथ में लेकर एंकर की ओर बढ़ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या दिख रहा है
वायरल वीडियो में निशा उपाध्याय ब्लू साड़ी में स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में सैंडल है और वह काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं। वहीं एंकर उनसे बचने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जबकि अन्य लोग सिंगर को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।कुछ लोग निशा उपाध्याय के समर्थन में हैं और उनका कहना है कि किसी महिला कलाकार के सम्मान के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है।वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की प्रतिक्रिया से बचना चाहिए था और गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी।कुछ यूजर्स ने एंकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है और मामले में सम्राट चौधरी से हस्तक्षेप करने की अपील की है।

इंडस्ट्री पर भी उठे सवाल
इस घटना के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में लाइव शोज के दौरान बढ़ती अश्लीलता, कलाकारों के साथ व्यवहार और मंच संचालन की मर्यादा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि कलाकारों के सम्मान की रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए जाने चाहिए।निशा उपाध्याय भोजपुरी संगीत जगत का जाना-माना नाम हैं। वह बिहार के सारण जिले की रहने वाली हैं ।