लड़खड़ाते पवन सिंह, सिंदूर वाली महिला और खेसारी का कटाक्ष,बोले–पूरा शरीर चकोरा मार रहा है
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के जन्मदिन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। केक काटते वक्त का यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया, जिसमें पवन सिंह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पास खड़ी एक महिला उन्हें संभालती दिखाई देती है, वहीं पवन सिंह उसी महिला का हाथ पकड़कर केक काटते नजर भी आते ....
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के जन्मदिन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। केक काटते वक्त का यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया, जिसमें पवन सिंह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पास खड़ी एक महिला उन्हें संभालती दिखाई देती है, वहीं पवन सिंह उसी महिला का हाथ पकड़कर केक काटते नजर भी आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, वहीं अब इस मामले में भोजपुरी के ही एक और बड़े स्टार खेसारी लाल यादव का तंज भी सुर्खियों में आ गया है।
खेसारी का वीडियो वायरल, बिना नाम लिए साधा निशाना
पवन सिंह के वायरल वीडियो के बाद खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्टेज पर झूमने की एक्टिंग करते हुए कहते हैं-“मरले बा, मरले बा… लेकिन बोल नहीं रहा, हिल के बता दे रहा है कि एकरा अंदर कुछ गइल बा।”इसके बाद खेसारी आगे कहते हैं—“कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं। मेरा शरीर देखिए, पूरा सीधा खड़ा है। उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकी पूरा शरीर चकोरा मार रहा है।”हालांकि खेसारी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे तौर पर पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।
बर्थडे वीडियो में क्या दिखा?
बता दें कि सोमवार को पवन सिंह का जन्मदिन था। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था । वायरल वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते हुए नजर आते हैं। वहीं उनके पास खड़ी महिला उन्हें संभालती दिख रही है। बर्थडे पार्टी में सिंदूर लगाए महिला के साथ पवन सिंह को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के सवाल शुरू हो गए। कई लोग कमेंट करने लगे कि क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है? हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कौन हैं महिमा सिंह?
जानकारी के लिए बता दें कि, बर्थडे पार्टी में पवन सिंह के साथ नजर आई महिला का नाम महिमा सिंह है। वह उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली हैं। पवन सिंह के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। 5 जनवरी की सुबह 7 बजे पवन सिंह और महिमा सिंह का एक नया गाना लॉन्च हुआ है । यह गाना इंटरनेट पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है और ट्रेंड में बना हुआ है। वहीं पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
चर्चाओं का नया दौर शुरू
वहीं देखा जाए तो अब पवन सिंह का बर्थडे वीडियो, खेसारी लाल का तंज और महिमा सिंह को लेकर उठे सवाल—तीनों मिलकर भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चाओं का नया दौर शुरू कर चुके हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त से ही एक-दूसरे के आमने-सामने हो रहे है। एक ओर खेसारी इस चुनाव में जहां आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, वहीं पवन सिंह बीजेपी के स्टार प्रचारक के रुप में काम कर रहे थे। चुनाव के बीच खेसारी ने राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी के साथ-साथ पवन सिंह ने उन्हें घेर लिया था।













