कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट की आशंका, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'कांटा लगा' गाने से रातोंरात पॉपुलर हुईं शेफाली को तबीयत बिगड़ने पर पति पराग त्यागी द्वारा मुंबई के बेलव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें Dead on Arrival घोषित कर दिया। शेफाली की मौत का कारण प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, हालांकि सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।...

मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'कांटा लगा' गाने से रातोंरात पॉपुलर हुईं शेफाली को तबीयत बिगड़ने पर पति पराग त्यागी द्वारा मुंबई के बेलव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें Dead on Arrival घोषित कर दिया। शेफाली की मौत का कारण प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, हालांकि सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। रात 12:30 बजे उनका शव कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मौत के कारणों की जांच शुरू
इसके बाद मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने रात 1 बजे अंधेरी स्थित लोखंडवाला आवास पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।घर में मौजूद परिजनों और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड को अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। बता दें कि शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। शोबिज की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि कि शुक्रवार 27 जून 2025 की रात करीब 10:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
रातोंरात लोकप्रियता मिली थी
गौरतलब हो कि 2002 में आये ‘कांटालगा’ गाने से शेफाली जरीवाला को रातोंरात लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद शेफाली ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानी जाने लगीं। उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्हें काफी पहचान मिली। बता दें कि शेफाली ‘बिग बॉस 13’ की दूसरी ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिनकी मौत हार्ट अटैक/कार्डियक अरेस्ट की वजह से बताई जा रही है। इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था।शेफाली ने मुझसे शादी करोगी', 'शैतानी रस्में', 'रात्रि के यति' और 'हुडुगारु' जैसी फिल्मों में काम किया था।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर
वहीं टीवी सेलेब्स एली गोनी, राजीव अदातिया समेत कई फिल्मी सितारों ने शेफाली के निधन पर शोक जताया है। टीवी की दुनिया के सितारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी संवेदना व्यक्त की। एली गोनी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'RIP।' दूसरी ओर, राजीव अदातिया ने लिखा, 'यह बहुत दुखद है।' अभिनेत्री मोनालिसा ने अपना सदमा व्यक्त करते हुए लिखा, 'क्या?' अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी शेफाली के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध रह गईं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'शेफाली के बारे में खबर सुनकर अभी भी मैं हैरान हूं। बहुत जल्दी चली गईं। उनके पति और परिवार के लिए बहुत दुख की बात है।' उनके अचानक निधन से मनोरंजन उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।