खेसारी लाल यादव का पलटवार: मैथिली के बयान पर जताई कड़ी नाराज़गी, बोले —पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों की जरूरत

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में बिहार की सियासत में चल रही बयानबाजी पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राजनीति में भाषा की मर्यादा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।दरअसल, बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तुलना ‘दुर्योधन’ और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव....

खेसारी लाल यादव का पलटवार: मैथिली के बयान पर जताई कड़ी नाराज़गी, बोले —पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों की जरूरत

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में बिहार की सियासत में चल रही बयानबाजी पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राजनीति में भाषा की मर्यादा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।दरअसल, बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तुलना ‘दुर्योधन’ और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को ‘धृतराष्ट्र’ कहने पर खेसारी ने कड़ा ऐतराज जताया। 

गड्ढवा में कुदल खेसरिया
उन्होंने कहा कि कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां मिल जाने पर कई बार व्यक्ति अपनी सीमाओं को भूल जाता है। खेसारी ने कहा,राजनीति में आने का मतलब यह नहीं है कि इंसान अपने संस्कार और इंसानियत को भूल जाए। आज देश और समाज को पढ़े-लिखे, समझदार और अनुभवी लोगों की जरूरत है, जो सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें। वहीं, बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी द्वारा “खेतवा में पावर दिखावे पवनवा, गड्ढवा में कुदल खेसरिया”  तंज कसने के सवाल पर खेसारी ने संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सम्मानजनक लहजे में कहा, मनोज तिवारी मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उनका हमेशा सम्मान करूंगा। वह एक राजनेता हैं और राजनीति में इस तरह की बयानबाजी होती रहती है। वह जहां हैं, उनके लिए सही है और मैं जहां हूं, मेरे लिए सही है।

आरोप-प्रत्यारोप से बिहार का विकास संभव नहीं 
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बिहार का विकास संभव नहीं है। उनके अनुसार,बिहार की तरक्की बयानबाजी से नहीं, बल्कि ठोस काम और सकारात्मक सोच से होगी। इस बीच, भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ दोबारा काम करने की संभावना पर खेसारी ने सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि पहले काजल ने खुद उनके साथ काम न करने की बात कही थी। 

किसी कलाकार को काम करने से मना कर दूं 
हालांकि, उन्होंने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा,अगर वह साथ काम करना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि किसी कलाकार को काम करने से मना कर दूं । बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में बयानबाजी का स्तर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके शब्दों ने न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा पर सवाल उठाया है, बल्कि संवाद में संयम और सम्मान की जरूरत को भी रेखांकित किया है।