बिहार राजनीति में बढ़ी तल्खी: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर उठाए सवाल, मैथिली ठाकुर के बयान पर भी पलटवार

बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का स्तर लगातार तीखा होता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और उनके व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही, बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर द्वारा दिए गए ‘धृतराष्ट्र’ वाले बयान पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार विधानसभा की कार्यवाही का एक वीडियो साझा किया। इस.....

बिहार राजनीति में बढ़ी तल्खी: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर उठाए सवाल, मैथिली ठाकुर के बयान पर भी पलटवार

बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का स्तर लगातार तीखा होता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और उनके व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही, बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर द्वारा दिए गए ‘धृतराष्ट्र’ वाले बयान पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार विधानसभा की कार्यवाही का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट के सामने लगे टैब मॉनिटर को घुमाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने लिखा-सदन में....
वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा-'सदन में लगे टैब मॉनिटर को मुख्यमंत्री ने पहले नमस्कार किया, दुबारा फिर नमस्कार किया और फिर मशीन से माफ़ी के साथ ही उसकी गर्दन मुड़वा दी, फिर दूसरे, तीसरे और बाक़ी मॉनिटर की भी…'' उन्होंने लिखा है कि, ''क्या इतने बड़े सूबे के मुख्यमंत्री की मानसिक सेहत और ऐसा व्यवहार आपको सामान्य लगता है? क्या यह गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं है?” तेजस्वी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

मैथिली ठाकुर के ‘धृतराष्ट्र’ बयान पर भी प्रतिक्रिया
वहीं, हाल ही में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में 2005 से पहले के बिहार का जिक्र करते हुए कहा था,राजा को बिहार रूपी हस्तिनापुर की चिंता नहीं थी, उन्हें केवल अपने ‘दुर्योधन’ की फिक्र थी।हालांकि उन्होंने अपने बयान में सीधे तौर पर लालू प्रसाद यादव या राष्ट्रीय जनता दल का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे राजद शासनकाल पर कटाक्ष के रूप में देखा गया।

सियासी बयानबाज़ी से गरमाया माहौल
वहीं मैथिली ठाकुर द्वारा गएबयान पर  पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा,कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूरा ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं। विधायिका की बुनियादी समझ के बिना ही वे एक जननायक के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस करते हैं।”बिहार में आगामी राजनीतिक समीकरणों और विधानसभा की सक्रियता के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री के व्यवहार पर उठे सवाल और ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर दिए गए बयानों ने राज्य की राजनीति को और अधिक गरमा दिया है।आने वाले दिनों में इन बयानों पर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष की ओर से और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।