बिहार लोक सेवा आयोग का TRE-4 कैलेंडर जारी,46,595 पदों पर बंपर भर्ती, सितंबर 2026 में परीक्षा, नवंबर में रिज़ल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग को TRE-4 शिक्षक भर्ती और प्रधानाध्यापक पदों के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है। कुल 46,595 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती को आयोग ने अपने वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में भी शामिल कर लिया है।आयोग के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार TRE-4 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026.....

बिहार लोक सेवा आयोग का TRE-4 कैलेंडर जारी,46,595 पदों पर बंपर भर्ती, सितंबर 2026 में परीक्षा, नवंबर में रिज़ल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग को TRE-4 शिक्षक भर्ती और प्रधानाध्यापक पदों के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है। कुल 46,595 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती को आयोग ने अपने वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में भी शामिल कर लिया है।आयोग के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार TRE-4 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम नवंबर 2026 में जारी करने की योजना है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

प्रदर्शन से पहले आयोग की पहल
बता दें कि 16 फरवरी को छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में पटना में प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन से पहले ही आयोग ने स्पष्ट कर दिया था कि सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना प्राप्त हो चुकी है और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।फिलहाल बिहार में लगभग 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं।करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं।राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी पुष्टि की है कि TRE-4 की वैकेंसी जल्द जारी की जाएगी।

TRE-4 भर्ती की प्रमुख विशेषताएं
बता दें कि TRE-4 भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। साथ ही इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक ही अभ्यर्थी के कई रिजल्ट आते थे।इस बार भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। शिक्षा विभाग में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं SC-ST और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए BPSC जल्द समेकित विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।