राज्य के सभी विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बनेगा पटना का ये हाई स्कूल, सीएम सम्राट ने अधिकारियों को दे दिया बड़ा निर्देश

देवीपद शहीद स्मारक (मिलर) उच्च माध्यमिक राज्य के सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि इस विद्यालय के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि यह विद्यालय राज्य के सभी विद्यालयों के लिये अनुकरणीय बन सके।

राज्य के सभी विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बनेगा पटना का ये हाई स्कूल, सीएम सम्राट ने अधिकारियों को दे दिया बड़ा निर्देश

DESWA DESK :  देवीपद शहीद स्मारक (मिलर) उच्च माध्यमिक राज्य के सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि इस विद्यालय के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि यह विद्यालय राज्य के सभी विद्यालयों के लिये अनुकरणीय बन सके।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग से व्यवस्था किये जाने निर्देश भी सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना स्थित देवीपद शहीद स्मारक (मिलर) उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय को राज्य के एक आदर्श (मॉडल) विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री ने शहीद देवीपद चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री को स्मार्ट स्टीम, रोबोटिक्स एंड एआई लैब को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री बच्चों के क्लासरूम गये तथा बच्चों से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों से मॉडल स्कूल बनाने के लिए उनका सुझाव एवं सलाह भी सुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

देवीपद शहीद स्मारक (मिलर) उच्च माध्यमिक विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए इसे एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना का विकास, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण, पुस्तकालय का विस्तार, खेल सुविधाओं का उन्नयन तथा परिसर का सौंदर्याकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम पांच बजे से आठ बजे के बीच में बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। मिलर स्कूल मैदान में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण की उपलब्धता से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी भविष्य के लिए तैयार किया जा सकेगा।

इस अवसर पर विधान पार्षद नवल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबरे, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी विद्यालय की प्राचार्या किरण कुमारी उपस्थित थीं।