BPSC TRE-4: बिहार में 46 हजार शिक्षकों की बहाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए लगभग 46 हजार पदों की अधियाचना प्राप्त हो गई है। इस बार TRE-4 के लिए करीब 46 हजार पदों पर बहाली की जाएगी । सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के माध्यम से भेजी गई इस अधियाचना.....

BPSC TRE-4: बिहार में 46 हजार शिक्षकों की बहाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए लगभग 46 हजार पदों की अधियाचना प्राप्त हो गई है। इस बार TRE-4 के लिए करीब 46 हजार पदों पर बहाली की जाएगी । सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के माध्यम से भेजी गई इस अधियाचना के बाद अब आयोग जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

TRE-4 के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति 
जानकारी के अनुसार TRE-4 के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न विषयों और स्तरों के रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा आयोग को सौंप दिया गया है। विभागीय स्तर पर रिक्तियों के संकलन और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसे आयोग को भेजा गया है, जिससे अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी।

लंबे समय से इंतजार
बता दें कि TRE-4 को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब सभी की निगाहें आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन तिथियों पर टिकी हैं। संभावना है कि विज्ञापन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण
इस भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसका लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए कई रिजल्ट आते थे।इस भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू होगी।शिक्षा विभाग के साथ SC-ST और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पद भरे जाएंगे।आयोग जल्द समेकित विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।