Pawan Singh Divorce Case:“मैं तलाक नहीं चाहती…” कोर्ट में भावुक हुईं ज्योति सिंह बोलीं- पति के साथ रहना चाहती हूं

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में इस केस की सुनवाई के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। ज्योति सिंह खुद कोर्ट पहुंचीं, जबकि पवन सिंह सुनवाई में मौजूद नहीं थे। उनके वकील ने अदालत को ....

Pawan Singh Divorce Case:“मैं तलाक नहीं चाहती…” कोर्ट में भावुक हुईं ज्योति सिंह बोलीं- पति के साथ रहना चाहती हूं

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में इस केस की सुनवाई के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। ज्योति सिंह खुद कोर्ट पहुंचीं, जबकि पवन सिंह सुनवाई में मौजूद नहीं थे। उनके वकील ने अदालत को जानकारी दी कि पवन सिंह अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को तय की गई है।

कोर्ट में भावुक अपील
हरी साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए ज्योति सिंह जब कोर्ट पहुंचीं तो परिसर में चर्चाएं तेज हो गईं। जज के सामने उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,“मैं तलाक नहीं चाहती। मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं।”उन्होंने कुछ समय तक पवन सिंह का इंतजार भी किया, लेकिन उनके न पहुंचने पर वह भावुक होकर अदालत परिसर से बाहर निकल गईं। फिलहाल कोर्ट में सुलह की प्रक्रिया जारी है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मतभेद सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

शादी से लेकर कोर्ट तक का सफर
बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 7 मार्च 2018 को हुई थी। 30 अक्टूबर 2021 को पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल की। 26 मई 2022 से यह मामला आरा कोर्ट में लंबित है और तब से लगातार सुनवाई चल रही है।इस बीच पवन सिंह के निजी जीवन को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह सिंदूर लगाए नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

ज्योति सिंह के गंभीर आरोप
ज्योति सिंह पहले भी कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। 5 अक्टूबर 2025 को उन्होंने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह एक अन्य महिला के साथ होटल में ठहरते थे और चुनावी दौर में उनका इस्तेमाल किया गया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह पति के घर जाती हैं तो उन्हें रोका जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है,“जो व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ न्याय नहीं कर सकता, वह समाज के साथ क्या न्याय करेगा?”
फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब सबकी निगाहें 24 फरवरी की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस चर्चित विवाद की दिशा तय हो सकती है।