BPSC TRE-4 Recruitment 2026:46,595 पदों पर होगी नियुक्ति,दिव्यांग बच्चों के लिए 7 हजार विशेष शिक्षक भी होंगे बहाल

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में एक बार फिर बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुनील कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-4) के तहत 45,000 से अधिक पदों पर बहाली के लिए अधियाचना आयोग को भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई बिहार लोक सेवा आयोग....

BPSC TRE-4 Recruitment 2026:46,595 पदों पर होगी नियुक्ति,दिव्यांग बच्चों के लिए 7 हजार विशेष शिक्षक भी होंगे बहाल

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में एक बार फिर बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुनील कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-4) के तहत 45,000 से अधिक पदों पर बहाली के लिए अधियाचना आयोग को भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा की जाएगी।

कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में होगी नियुक्ति
TRE-4 के तहत कुल 46,595 रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ये नियुक्तियां प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक (कक्षा 1 से 12) तक के सरकारी विद्यालयों के लिए होंगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पहल
सरकार ने समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अलग से बड़ा कदम उठाया है। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 7,000 से अधिक विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए भी अधियाचना भेजी गई है।मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के वार्षिक बजट का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है, जो देश में सबसे अधिक में से एक है। साथ ही हर प्रखंड में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है।इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले आयोग के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद ही वे मुख्य आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।