तुहु पूछिए ल–महिमा सिंह के साथ रिश्ते पर पवन सिंह का खुलासा, शादी की सच्चाई आई सामने,बोले- वेन्यू भी तय .. मुंबई में शादी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी से वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। वीडियो में पवन सिंह एक महिला के साथ नजर आए, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी और नए रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब इन तमाम अफवाहों पर खुद पवन सिंह ने खुलकर...........

तुहु पूछिए ल–महिमा सिंह के साथ रिश्ते पर पवन सिंह का खुलासा, शादी की सच्चाई आई सामने,बोले- वेन्यू भी तय .. मुंबई में शादी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी से वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। वीडियो में पवन सिंह एक महिला के साथ नजर आए, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी और नए रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब इन तमाम अफवाहों पर खुद पवन सिंह ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

“तुहु पूछिए ल”
एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे तीसरी शादी और वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया, तो पवन सिंह ने अपने खास देसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “तुहु पूछिए ल”। उनका यह जवाब सुनते ही इंटरव्यू हॉल में मौजूद लोग हंस पड़े।इसके बाद पवन सिंह ने अफवाहों पर तंज कसते हुए कहा,इसके पहले वाला आपको नहीं पता है क्या? 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गए थे। हमारे करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं। उनमें से कुछ  इक्का दुक्का चाहने वाले ऐसे भी हैं, जिन्होंने शादी के कार्ड तक छपवा दिए और वेन्यू भी तय कर दिया कि मुंबई में शादी होगी। लेकिन पवन सिंह को खुद इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

तीसरी शादी को लेकर उड़ रही खबरें पूरी तरह गलत 
पवन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उनकी तीसरी शादी को लेकर उड़ रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ  को लेकर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।गौरतलब है कि पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में उनके साथ दिखी महिला ने उन्हें केक खिलाया और संभालते हुए नजर आई थीं। इस दौरान महिला की मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में दिखाई दी थीं
बता दें कि पवन सिंह के साथ नजर आईं महिला का नाम महिमा सिंह है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस हैं। हाल ही में वह पवन सिंह के साथ रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग ‘बानी लइका’ में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में दिखाई दी थीं।फिलहाल, पवन सिंह के इस बयान के बाद उनकी तीसरी शादी और महिमा सिंह के साथ लिंकअप को लेकर चल रही अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।